logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रैपर निकी मिनाज पर ट्रंप की घटिया टिप्पणी, बाद में माफी मांगी

मिशिगन रैली में डोनाल्ड ट्रंप और निकी मिनाज की चर्चा के बीच ट्रंप ने रैपर पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद तुरंत माफी भी मांगी। निकी ने ट्रंप की तारीफ की।

Nicki Minaj and Donald Trump.

निकी मिनाज और डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: X/@NICKIMINAJ/PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रैपर निकी मिनाज की दोस्ती की इन दिनों अमेरिका में खूब चर्चा है। रैपर ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में मिशिगन तक यात्रा भी की। इसी बीच ट्रंप की मिशिगन रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें ट्रंप रैपर पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उनके समर्थक ठहाके मारते हैं और तालियां बजाते हैं। हालांकि बाद में डोनाल्ड ट्रंप को गलती का एहसास हुआ और माफी मांगी।

 

25 अक्टूबर को मिशिगन के पोर्ट ह्यूरॉन के मैकमोरन प्लेन एरिना में आयोजित रैली में ट्रंप ने कहा, 'वैसे मैंने पहले एक बहुत ही खूबसूरत AS* को देखा था- निकी मिनाज। इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।' 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: मक्का-मदीना में गिरे मिसाइल के मलबे, हूतियों का सऊदी अरब पर हमला

 

ट्रंप के इतना बोलते ही लोगों ने हंसना और तालियां बजाना शुरू कर दिया। हालांकि ट्रंप को तुरंत एहसास हो गया कि वह मुद्दे से भटक गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ठीक है, मैं अपनी बात पर वापस आता हूं। सॉरी। उम्मीद है कि निकी की बेइज्जती नहीं हुई होगी। हम निकी से प्यार करते हैं। वह लंबे समय से हमारे साथ है।

ट्रंप के बारे में निकी ने क्या कहा?

रैली में निकी मिनाज ने डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। ट्रंप के बारे में उन्होंने कहा, 'वह मजबूती दिखाते हैं। आप जानते हैं कि बहुत से लोग शायद हार मान रहे थे और निराश थे। जब से वे वापस आए हैं। उन्होंने पूरे देश की ऊर्जा बदल दी है। हमें ऐसी उम्मीद दिखी है, जिससे हम अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की आशा कर सकते हैं। चलो इस महान आदमी के लिए कुछ शोर मचाते हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।'

 

 

 

यह भी पढ़ें: जो तुर्की नहीं कर सका, वह मिस्र करने जा रहा? सऊदी अरब और यमन में हलचल

प्रेस सेक्रेटरी बनने की चर्चा

निकी मिनाज ट्रंप की सेलिब्रिटी फैन हैं। वे खुद को ट्रंप का नंबर वन फैन बताती हैं। हाल ही में उनके व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनने की चर्चा है। मजाकिया अंदाज में व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'लेडीज एंड जेंटलमैन मुझे लगता है कि हमें व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी मिल गई है!

 

निकी मिनाज ट्रंप के साथ लगातार चुनाव रैलियों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने मध्यावधि चुनाव में ट्रंप का समर्थन करने की अपील की। अपने सोशल मीडिया पर एयरफोर्स वन में यात्रा की झलकियां भी शेयर कीं। इसके अलावा इमोजी के साथ स्टीवन चेउंग की पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दी।


और पढ़ें