logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप की हत्या की साजिश? 3 बंदूकों के साथ व्हाइट हाउस पहुंचा शख्स गिरफ्तार

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से हथियार और बारूद मिले हैं।

donald trump, डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन, डी.सी में स्थिति व्हाइट हाउस के पास अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी वेनेजुएला का नागरिक है, सुरक्षा अधिकारियों को व्हाइट हाउस के पास उसकी कार मिली, जिसमें से तीन हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।  

 

यह गिरफ्तारी गुरुवार शाम, 5 नवंबर को हुई। शख्स का नाम रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस बताया जा रहा है, जिसे अधिकारियों ने कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर खड़ी एक कार में संदिग्ध गतिविधियां करते देखा था। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों को बताया कि उसे कुछ आवाजें आ रही थीं, जो वाशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं। 

 

यह भी पढ़ें: बैंक डूबा, राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा; पैराग्वे में अब तक क्या-क्या हुआ?

क्या है पूरा मामला? 

 

खबर अपडेट की जा रही है

Related Topic:#Donald Trump#US News

और पढ़ें