logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश? ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसे युवक को किया ढेर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा वाले 'मार-ए-लागो रिसॉर्ट' में रविवार को हथियारबंद शख्स घुस गया, जिससे पुरे रिसॉर्ट क्षेत्र में मौजूद लोग के बीच दहशत फैल गई।

Donald trump resort

डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ्लोरिडा के पाम बीच में एक रिसॉर्ट है, जिसका नाम है 'मार-ए-लागो रिसॉर्ट'। खबर है कि रविवार को इसी रिसॉर्ट में एक हथियारबंद शख्स घुस गया, जिससे पुरे रिसॉर्ट क्षेत्र में मौजूद लोग चिल्लाने लगे। यह वह रिसॉर्ट है जिसमें ट्रंप अक्सर रविवार को वीकेंड एंज्वाय करने आते हैं। मगर, जब यह घटना हुई तो उस समय डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप  वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में थे।

 

हथियारबंद घुसपैठिए की पहचान के बारे में अभी अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी ने जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घुसपैठिए का नाम ऑस्टिन टकर मार्टिन था। वह 21 साल का अमेरिकी युवक था। कुछ दिन पहले ही उसके परिवार ने उसके लापता होने की खबर पुलिस को दी थी।

 

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत टली, अब क्या विकल्प हैं? समझिए

घुसपैठिए की हुई पहचान

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि ऑस्टिन टकर मार्टिन रिसॉर्ट के नॉर्थ गेट पर एक शॉटगन और फ्यूल कैन जैसी कोई चीज ले जाते हुए देखा गया था। यह घटना रविवार रात 1:30 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि वह जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के नॉर्थ गेट से अंदर आया। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसको गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: रूस ने बंद किए सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूक्रेन के 11 ड्रोन को मार गिराया

FBI ने दिया जवाब

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि जांच एजेंसी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में बिना इजाजत घुसने की घटना से जुड़ी जांच में सभी जरूरी रिसोर्स लगा रही है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक सभा में उनपर जानलेवा हमला 

 

 

 

Related Topic:#US News#Donald Trump

और पढ़ें