अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि ईरान से लौटते समय अमेरिकी नौसेना क्यूबा को अपने कब्जे में लेगी। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान युद्ध शुरू होने से पहले ही क्यूबा की ईंधन नाकेबंदी कर रखी है। नाकेबंदी की वजह से क्यूबा में भीषण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ट्रंप कई बार क्यूबा के खिलाफ सैन्य अभियान की धमकी भी दे चुके हैं।
गैर-लाभकारी संगठन 'फोरम क्लब ऑफ पाम बीचेज' में पहुंचे ट्रंप ने कहा, क्यूबा पर हम लगभग तुरंत कब्जा कर लेंगे, क्यूबा में समस्याएं हैं। ईरान से लौटते समय हमारे पास हमारा एक बड़ा विमानवाहक पोत होगा... शायद यूएसएस अब्राहम लिंकन, जो दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है। वह आएगा... तट से लगभग 100 गज की दूरी पर रुकेगा और वे कहेंगे- बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आत्मसमर्पण कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: 14 साल के लड़के को उम्रकैद की सजा, दुष्कर्म हत्या मामले में ऐतिहासिक फैसला
चार महीने से ऊर्जा संकट झेल रहा क्यूबा
क्यूबा की जनता पिछले चार महीने से ऊर्जा संकट झेल रही है। अस्पतालों में ऑपरेशन कम हो रहे हैं। सड़कें रात में सूनी हो जाती हैं। कई इलाकों में भारी बिजली कटौती हो रही है। देशभर में छोटे व्यवसाय बंद हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक हजारों सर्जरी स्थगित की जा चुकी हैं। लाखों लोगों के सामने पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें: 'हम भारत जैसे नहीं है', पाकिस्तान के मंत्री ने TV पर देश की बड़ी कमजोरी बता दी
'समुद्री लुटेरों जैसा बर्ताव कर रही यूएस नेवी'
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना द्वारा ईरान की नाकेबंदी पर कहा कि यूएस नेवी समुद्री लुटेरों जैसा बर्ताव कर रही है। फ्लोरिडा में ट्रंप ने कहा, 'हम, उस पर उतरे और हमने जहाज पर कब्जा कर लिया। हमने माल पर कब्जा कर लिया, तेल पर कब्जा कर लिया। यह बहुत मुनाफे वाला धंधा है। हम कुछ हद तक समुद्री लुटेरों जैसे हैं, लेकिन हम कोई खेल नहीं खेल रहे हैं।