logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जैसा वेनेजुएला में किया वैसा आज रात', ट्रंप की ईरान को तबाही मचाने वाली धमकी

अमेरिका की नौसेना ने बुधवार की रात ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला इसलिए किए गए ताकि ईरान पर बातचीत और समझौता करने का दबाव बनाया जा सके। अब ट्रंप ने गुरुवार यानी आज की रात भी तबाही मचाने का ऐलान किया है।

US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज रात ईरान पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है। बुधवार को अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बड़े क्षेत्र पर बमबारी की। जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस बीच एयर कनाडा ने 24 अक्टूबर तक तेल अवीव और दुबई की उड़ानों को कैंसिल कर दिया है। मध्य पूर्व के मौजूदा हालात के बाद एयर कनाडा ने यह फैसला लिया है।


डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका आज रात ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा (ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और दूसरे सभी तरह के डिफेंस सिस्टम साथ ही उसकी हमला करने की अधिकांश क्षमता खत्म हो चुकी है) आने वाले समय में हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस बाजार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने वेनेजुएला के मामले में किया है, जो वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए बहुत बढ़िया साबित हो रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: ओमान के करीब 'जलवीर' जहाज पर अटैक, 20 भारतीय सवार; सरकार ने क्या कहा?

खार्ग द्वीप पर ट्रंप की निगाह

अमेरिका की निगाह ईरान के खार्ग द्वीप पर है। ट्रंप इससे पहले भी खार्ग पर हमले की बात कह चुके हैं। यह द्वीप ईरान के तेल निर्यात का सबसे अहम केंद्र है। करीब 90 फीसद कच्चा तेल यहां से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है। माना जा रहा है कि अगर अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो जंग के पूरे मध्य पूर्व में फैलने का खतरा है।

अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराने से नाराज अमेरिका

ईरान ने हाल ही में अमेरिका के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिया है। इसके बाद से ही अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों की नई लहर शुरू की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आत्मरक्षा को हमले की वजह बताया। सेना के मुताबिक ईरान भर में उसकी सैन्य निगरानी क्षमताओं, संचार प्रणालियों और हवाई रक्षा स्थलों पर हमला किया गया। हमलों में सटीक निर्देशित गोला-बारूद का इस्तेमाल किया गया।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जहां फैली हिंसा, वहीं क्रैश हुआ Mi 17 हेलीकॉप्टर; कई सैनिक मरे

 

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को टारगेट करके मिसाइल और ड्रोन दागे। कुवैत के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने पिछले 48 घंटों में 24 ड्रोन को रोका है। इन हमलों में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।


और पढ़ें