अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप
ने ईरान को कड़ी कार्रवाई करने की धमकी दी। जॉर्डन में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर ईरान से दागी गई मिसाइलों के बाद ट्रंप की यह प्रतिक्रिया आई। अपनी धमकी में ट्रंप ने कहा, 'हम उन पर जोरदार हमला करेंगे। उन्हें करारी मार झेलनी पड़ेगी।' ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका सैनिकों के पास प्रतिक्रिया देने का बहुत कम समय था। हालांकि उन्होंने सफलतापूर्वक मिसाइलों को रोक दिया।
बता दें कि बुधवार को ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर बैलेस्टिक मिसाइल दागी थी। जॉर्डन सेना का कहना है कि उसने पांच मिसाइलों को रोका है। हालांकि फॉक्स न्यूज को दिया गया ट्रंप का यह इंटरव्यू अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ, लेकिन एक रिपोर्टर ने ट्रंप के साथ हुई बातचीत के कुछ खास अंश को साझा किया।
यह भी पढ़ें: पेपर लीक के खिलाफ बिल लोकसभा में पास, कितनी कड़ी सजा का प्रावधान
इराक के साथ मिलकर हमला किया: ट्रंप
अमेरिका और सऊदी अरब ने बुधवार को ही इराक में स्थित ईरान समर्थित मिलिशिया पर हमला किया। ट्रंप ने खुलासा इन हमलों को इराकी सरकार के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। ट्रंप ने इन समूहों को 'दुनिया के लिए कैंसर' बताया और कहा कि अमेरिका ईरान के प्रॉक्सी समूहों के खिलाफ और कदम उठाने पर विचार कर रहा है।
सऊदी-अमेरिकी हमले में 20 की मौत
ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज ने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इसके बाद सऊदी सेना ने अमेरिका के साथ मिलकर पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के ठिकानों पर बमबारी की। इसमें 20 लोगों की जान गई और 32 लोग घायल हैं। इराक के पूर्व प्रधानमंत्री ने इन हमलों की निंदा की और संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ परमाणु डील ने कैसे सऊदी अरब को उलझन में डाला?
आईआरजीसी ने तीन टैंकरों को बनाया निशाना
आईआरजीसी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया। बताया कि पहले चेतावनी जारी की गई, लेकिन अनदेखा करने पर निशाना बनाया गया। उधर, अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी वित्त विभाग की वेबसाइट के मुताबिक आठ टैंकरों और 10 संस्थाओं को नए प्रतिबंध के तहत निशाना बनाया गया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिका ने उसके आजरबैजान प्रांत के पिरानशहर में हमला किया। हालांकि मिसाइल एक निर्जन इलाके में जा गिरी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।