अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। इसमें ट्रंप ने एक असॉल्ट राइफल पकड़ रखी है। बैकग्रांउड में पहाड़ और वहां बने ठिकानों पर बमबारी का सीन है। फोटो के ऊपर लिखा है, 'अब और अच्छा आदमी नहीं।' उन्होंने धमकी दी कि अगर ईरान ने परमाणु मामले का हल नहीं निकाला तो अमेरिका कड़े कदम उठाएगा।
अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर ट्रंप ने लिखा, 'ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। उन्हें पता ही नहीं है कि परमाणु-रहित समझौता कैसे किया जाता है। बेहतर होगा कि वे जल्द ही समझदारी दिखाएं।'
यह भी पढ़ें: ईरान को लेकर फिर बोले ट्रंप, कहा- होर्मुज खोलने के लिए सिफारिश की
एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ढहने की कगार पर है। उन्होंने लिखा, 'ईरान ने अभी-अभी हमें बताया है कि वे पूरी तरह से ढहने की स्थिति में हैं। वे चाहते हैं कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दें, जितनी जल्दी हो सके, ताकि वे अपनी नेतृत्व की स्थिति को सुलझा सकें।'
बता दें कि अमेरिकी प्रशासन हर हाल में ईरान के साथ एक समझौता चाहता है। मगर मामला परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर फंसा है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोके। हालांकि ईरान इस पर राजी नहीं है। हाल ही में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद का दौरा किया था। उन्होंने पाकिस्तान को ईरान की मांग और चिंताओं से अवगत कराया। बाद में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को इस्लामाबाद जाना था। ऐन वक्त में ट्रंप ने दखल दिया और प्रतिनिधिमंडल को इस्लामाबाद जाने से रोक दिया।
यह भी पढ़ें: 'मैं रेपिस्ट नहीं हूं, तुम्हें शर्म आनी चाहिए', इंटरव्यू के दौरान भड़क गए ट्रंप
जर्मन चांसलर पर भड़के ट्रंप
एक अन्य बयान में ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्स की आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्स को लगता है कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार होना ठीक है। उन्हें पता ही नहीं कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। अगर ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार होता तो पूरी दुनिया बंधक बन जाती। मैं अभी ईरान के साथ कुछ ऐसा कर रहा हूं, जो दूसरे देशों या राष्ट्रपतियों को बहुत पहले ही कर देना चाहिए था। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि जर्मनी की हालत इतनी खराब है- आर्थिक रूप से भी और दूसरे मामलों में भी।