logo

ट्रेंडिंग:

'पुतिन से अलग तरीके से निपटना होगा' ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति को चेताया

रोम में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि शायद पुतिन से 'अलग तरीके से निपटना होगा'।

Trump putin

डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन। Photo Credit- PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जमकर आलोचना की। ट्रंप ने पुतिन की यह आलोचना यूक्रेन में नागरिक क्षेत्रों पर हमलों के लिए की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसा लगता है जैसे शायद पुतिन युद्ध को रोकना नहीं चाहते हैं।

 

दरअसल, शनिवार को इटली की राजधानी रोम में डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की, जिसके बाद ट्रंप की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप और जेलेंस्की ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार से पहले मुलाकात की और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। 

 

यह भी पढ़ें: 'भारत ने सिंधु का पानी रोका तो खून बहेगा', बिलावल ने भारत को धमकाया

 

पुतिन से 'अलग तरीके से निपटना होगा'

 

जेलेंस्की के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि शायद पुतिन से 'अलग तरीके से निपटना होगा'। उन्होंने कहा कि शायद मॉस्को को निशाना बनाकर अतिरिक्त प्रतिबंधों के जरिए पुलिस से निपटना होगा।

 

व्हाइट हाउस ने जानकारी दी

 

दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा सकारात्मक रही। ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकत वेटिकन के सेंट पीटर बेसीलिका के अंदर यह बैठक लगभग 15 मिनट तक हुई। अंतिम संस्कार के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा अच्छी मुलाकात हुई। हमने लोगों की जान की रक्षा करना, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम, विश्वसनीय और स्थायी शांति आदि पर चर्चा की और अच्छे नतीजों की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान के बंदरगाह पर कंटेनर में भीषण ब्लास्ट; चार की मौत, 516 घायल

 

ट्रंप ने युद्धविराम के लिए सहमत होने का दबाव बनाया 

 

ट्रंप ने दोनों पक्षों पर युद्धविराम के लिए सहमत होने का दबाव बनाया है। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने शुक्रवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष समझौते के बहुत करीब हैं। वहीं, पुतिन, फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए क्योंकि उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

 

पुतिन के ऊपर युद्ध अपराधों का आरोप है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन में रूस ने रात भर हमले किए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। ये हमले ऐसे समय हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की ने वेटिकन सिटी में मुलाकात कर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने पर चर्चा की। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap