logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी और ट्रंप के फोन कॉल पर क्या कर रहे थे एलन मस्क? ईरान वॉर से है कनेक्शन?

बीते मंगलवार पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट संकट पर फोन पर चर्चा की थी। अब दावा किया जा रहा है कि इस फोन कॉल पर एलन मस्क भी थे।

PM MODI DONALD TRUMP AND ELON MUSK

पीएम मोदी, ट्रंप और एलन मस्क, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी संकट को लेकर पूरी दुनिया चिंता में है। इसी संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी और यह काफी ज्यादा चर्चा में भी रही थी। इस बातचीत को लेकर अब एक नई बात सामाने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बातचीत में पीएम मोदी और ट्रंप के साथ-साथ दुनिया के  दिग्गज टेक लीडर और बिजनेसमैन एलन मस्क भी थी। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के फोन कॉल पर एक बिजनेसमैन का क्या काम और वह भी एक अंतर्राष्ट्रीय युद्ध से जुड़े मामले में।

 

 न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान युद्ध पर फोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क भी थे। उनकी मौजूदगी की रिपोर्ट ने पूरी दुनिया के कूटनीतिक गलियाकों में हलचल मचा दी है। खासकर तब जब कुछ महीने पहले ही ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद सामने आ चुका है। एलन मस्क अब ना ट्रंप सरकार का हिस्सा हैं और ना हीं किसी सरकारी पद पर हैं। कुल मिलाकर उनका मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से कोई कनेक्शन नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें: बालेन शाह के PM बनते ही विरोधियों पर कार्रवाई शुरू? केपी ओली गिरफ्तार हो गए

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई थी बातचीत

न्यूयॉर्क टाइम की रिपोर्ट में जिस फोन कॉल पर ट्रंप और मोदी के साथ एलन मस्क के जुड़ने की बात कही जा रही है वह कोल इसी हफ्ते मंगलवार 24 मार्च को हुआ था। ट्रंप और मोदी के फोन कॉल को लेकर जो जानकारी अब तक सामने आई थी उसके अनुसार, दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर चर्चा की थी। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने पर भी बात हुई थी। जब से अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है तब से यह पहली बार था जब पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत हुई हो। 

 

इस बाचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा था कि भारत तनाव को कम करने और जल्ज से जल्द शांति स्थापित करने के पक्ष में है। यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित बना रहे यह पूरी दुनिया के लिए बहुत जरूरी है। 

एलन मस्क का क्या काम?

अब सामने आया है कि इस कॉल में ट्रंप और मोदी के अलावा एलन मस्क भी थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कॉल पर एलन मस्क के होने की पुष्टि दो अमेरिकी अधिकारियों ने की है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मस्क इस कॉल में क्यों जुड़े थे या उन्होंने बातचीत के दौरान कुछ कहा भी था या नहीं। आधिकारिक तौर पर दोनों देशों ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। 

 

हालांकि, अगर सच में ट्रंप और मोदी के साथ एलन ने चर्चा की है तो इससे साफ है कि दुनिया के  सबसे अमीर व्यक्ति के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संबंध फिर से बेहतर हो गए हैं। पिछले साल ट्रंप और एलन मस्क के बीच अनबन हो गई थी, जिसके बाद एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा भी दे दिया था। 


और पढ़ें