logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AC का कंप्रेसर फटने से पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, 13 नवजात जलकर मर गए

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लग गई, जिसकी वजह से नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने जांच के लिए एक टीम बनाई है।

hosiptal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लग गई। इससे अस्पताल में भर्ती 13 नवजात बच्चों की जलकर जान चली गई। मृत बच्चों के माता-पिता का गम से बुरा हाल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आग पाकिस्तान के सरकारी अस्पताल में लगी। अस्पताल की नर्सरी वार्ड के अंदर एयर कंडीशनर (AC) कंप्रेसर फटने की वजह से आग लगी थी। मृत बच्चों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृत बच्चों के परिवार ने आरोप लगाया कि यह अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुआ था।

 

यह घटना पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज में हुई थी। अस्पताल में आज सुबह 7 बजे से पहले आग लगी थी। भीषण आग को बुझाने के लिए वहां बचाव दल भी पहुंचा था। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन कुछ नवजात शिशुओं की जान चली गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में साइक्लोस्पोरा संक्रमण के 1000 मामले आए सामने, जानिए क्या है यह बला?

13 नवजात शिशुओं की गई जान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 13 नवजात शिशुओं की जान चली गई है। अस्पताल की प्रवक्ता डॉक्टर अनीजा जलील ने डॉन अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, उसमें 15 बच्चे भर्ती थे। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को रात को छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी मरने वाले बच्चों की संख्या बताना मुश्किल है।

 

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण आग पर काबू पाने के लिए 6 दमकल की गाड़ियां आई थीं। साथ ही 4 एंबुलेंस की गाड़ियां भी पहुंची थीं। बचाव दल की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद अस्पताल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में जान गंवाने वाले शिशुओं के परिवार वालों में दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार वालों ने दावा किया कि यह अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुआ था। इस वजह से जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए जांच टीम बनाई है।

 

यह भी पढ़ें: 10 डॉलर में पार्क बनाने के लिए दी थी जमीन, डेटा सेंटर के लिए 1 करोड़ में बेच दी

 

इस हादसे को लेकर एक टीम जांच-पड़ताल करेगी, जिसमें अधिकारी यह खोजेंगे कि आखिर यह घटना किस वजह से हुई है। अगर सबूतों के जरिए यह साबित हो गया कि आग अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही की वजह से लगी थी, तो अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।


और पढ़ें