logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडोनेशिया में फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 41 लापता

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फेरी में आग लगने से पाच लोगों की जान जा चुकी है। 41 लोग लापता हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

Indonesia News

इंडोनेशिया में फेरी में लगी आग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फेरी में आग लगने से पांच लोगों की जान जा चुकी है। 41 लोग लापता हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त फेरी पर 271 लोग और चालक दल के सदस्य सवार थे। अभी तक 225 को बचा लिया गया। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। अभी तक यह नहीं पता है कि नाव पर आग कैसे लगी? 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिणी सुलावेसी के मकासर जा रही थी। वहीं जावा तट के करीब स्थित मदुरा द्वीप के पास आग लग गई। इंडोनेशिया ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फेरी से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। कुछ लोगों को लाइफ जैकेट के सहारे बचाया जा रहा है।

 


खबर अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#Fire Accident

और पढ़ें