logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कनाडाई ‘फ्लाइंग खालसा’ की सड़क हादसे में मौत, क्या था 31 देशों का सपना?

कनाडा में रहने वाले पंजाब मूल के रघुबीर सिंह भरोवाल की पेरू में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई है। वह अपनी फ्लाइंग खालसा वर्ल्ड टूर के तहत 31 देशों की यात्रा पर निकले थे।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले और वर्तमान में कनाडा के सरे में बस चुके 42 साल के रघुबीर सिंह भरोवाल की वर्ल्ड टूर करने के दौरान मौत हो गई। अपनी हर्ले डेविडसन बाइक पर दुनिया की सैर पर निकले रघुबीर की पेरू के त्रुहियो शहर में एक भीषण सड़क हादसे में जान चली गई। वह पिछले तीन महीनों से अकेले ही सफर कर रहे थे और सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा के वीडियो शेयर कर रहे थे।

 

रघुबीर के परिवार का उनसे संपर्क तब टूटा जब तीन दिन पहले उन्होंने आखिरी बार बात की थी। उनके पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि जीपीएस लोकेशन और पेरू पुलिस की मदद से उन्हें इस एक्सीडेंट के बारे में पता चला। रघुबीर पेशे से एक इमिग्रेशन कंसल्टेंट थे और अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हम और क्या करते?' ईरान ने UAE, बहरीन पर हमला करने की वजह बता दी

सफर करने का शोक

रघुबीर ने लुधियाना के गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद कनाडा के ओंटारियो से एमटेक किया था और वहीं की नागरिकता ले ली थी। उन्होंने अपनी इस सफर को 'फ्लाइंग खालसा वर्ल्ड टूर' का नाम दिया था। उनका लक्ष्य 31 देशों की यात्रा करना था। पेरू के बाद उनका अगला पड़ाव अर्जेंटीना होने वाला था।

 

उनके दोस्तों ने बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले वह बेहद उत्साहित थे और अपनी पुरानी यात्राओं के किस्से सुनाते नहीं थकते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि एबॉट्सफोर्ड में हुई वह मुलाकात आखिरी होगी।

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने Amazon के 3 डेटा सेंटर्स पर किया हमला, फ्लाईट से स्टॉक मार्केट तक सब बंद

कैसे पता चली खबर?

रघुबीर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे लेकिन तीन दिनों से उनका कोई अपडेट न आने पर परिवार परेशान हो गया। जब दूतावास और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया, तो जीपीएस के जरिए उनकी अंतिम लोकेशन का पता चला। पेरू पुलिस ने 4 मार्च की तड़के सुबह उनके निधन की पुष्टि की।

Related Topic:#International News

और पढ़ें