प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में हो रहे G7 समिट से अपनी कुछ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जैसे बड़े वैश्विक नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
PM मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह G7 समिट में दूसरे देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए हैं और सभी मिलकर दुनिया में समृद्धि, स्थिरता और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह सम्मेलन वैश्विक आर्थिक मुद्दों और देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन PM का फैसला
ट्रंप और मोदी की अहम बातचीत
समिट के दौरान PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच भी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं को हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा गया। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी।
मेलोनी के साथ हल्के-फुल्के पल वायरल
जैसे ही G7 समिट में नेता पारंपरिक ग्रुप फोटो के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कई नेताओं से बातचीत की। इसी दौरान उनकी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात हुई, जहां दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल नजर आया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मेलोनी पीएम मोदी से कहती दिखती हैं, 'आपसे फिर मिलकर अच्छा लगा।' इसके जवाब में पीएम मोदी भी कुछ कहते हुए हल्की मुस्कान के साथ बुदबुदाते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: 'डील साइन हो चुकी', ईरान को नहीं मिलेगी तुरंत राहत, होर्मुज पर क्या बोले ट्रंप?
भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर जोर
PM मोदी ने कहा कि भारत की G7 में मौजूदगी इस बात का संकेत है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। यह लगातार आठवां मौका है जब भारत को इस शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत केवल अपने हितों की बात नहीं करता, बल्कि 'ग्लोबल साउथ' यानी विकासशील देशों की आवाज को भी मजबूती से वैश्विक मंच पर रखता है।