दुनिया भर की शराब कंपनियां इस वक्त आर्थिक नुकसान झेल रही हैं। एक स्टडी के मुताबिक आज के युवा, खासकर जेन-Z, शराब कम पी रहे हैं। इस वजह से शराब की बिक्री में गिरावट आई है, जिसके कारण कंपनियों को करीब 830 बिलियन डॉलर यानी कि 75 लाख करोड़ रुपये का नुकसाना हुआ है जो बीते 4 साल में कंपनियों को झेलना पड़ा है।
ब्लूमबर्ग की रिसर्च के मुताबिक बाजार में शराब की बिक्री में लगभग 46 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2021 के बाद से शराब की बिक्री लगातार घट रही है। इस रिसर्च के अनुसार, कई वजहों से लोगों ने शराब पीना कम या बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान इनकार करता रहा पर BLA ने जारी कर दिया कैदी सैनिकों का वीडियो
GEN-Z शराब कम क्यों पी रहे हैं?
इस स्टडी के मुताबिक, जेन-Z मिलेनियल्स के मुकाबले कम शराब पीते हैं। शराब कम पीने के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं, जैसे बढ़ती महंगाई, अमेरिकी टैरिफ और लाइफ स्टाइल को लेकर बढ़ती जागरूकता है।
इसके अलावा कई जानकारों का मानना है कि आज के दौर में युवाओं के पास नशे के अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जिन्हें वे शराब की तुलना में कम नुकसानदायक मानते हैं। इस वजह से शराब का सेवन कम हो गया है।
यह भी पढ़ें: क्या सरकारी कर्मचारी बन सकते हैं एनफ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर क्यों तेज हुई बहस?
साथ ही इस पीढ़ी में तनाव और चिंता को लेकर जागरूकता ज्यादा है। वे मानते हैं कि शराब तनाव दूर नहीं करती, बल्कि इसके सेवन से तनाव बढ़ सकता है। इस कारण युवा शराब के बजाय थेरेपी या हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाते हैं।
पैसा भी है वजह
इन सब कारणों के अलावा महंगाई भी एक बड़ा कारण है। कई युवा आर्थिक अस्थिरता और बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं, जिस वजह से वे शराब पर खर्च करने से बचते हैं। कई बार सामाजिक आलोचना से बचने के लिए भी जेन-ज़ी इससे दूरी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: चक्रवात 'गेजानी' का कहर, मेडागास्कर में कई मौतें, भीषण तबाही
स्वास्थ्य भी एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से काफी युवा शराब नहीं पीते हैं। वे जिम जाते हैं, योग करते हैं और अपनी फिटनेस व स्किन का ध्यान रखते हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि युवा पीढ़ी शराब का सेवन कम या बंद कर रही है।