logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉमर्शियल जहाजों के लिए होर्मुज खोलने पर राजी हुआ ईरान, ट्रंप बोले- थैंक्यू

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बाकी के सीजफायर के वक्त के लिए खोलने का एलान किया है जिसकी वजह से अब सभी कॉमर्शियल जहाज इससे गुजर सकेंगे।

news image

अब्बास अराघची । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि बाकी के जितने दिन युद्धविराम (सीजफायर) रहेगा उतने दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला रहेगा और सभी व्यावसायिक जहाजों (कॉमर्शियल वेसल्स) को वहां से गुजरने की अनुमति दी गई है।

 

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'लेबनान में युद्धविराम के मद्देनजर, ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन द्वारा पहले घोषित रूट पर सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को युद्धविराम के बाकी समय के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।'

 

यह भी पढ़ें: रूस और ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, ट्रंप ने दिया बड़ा झटका

 

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा, 'ईरान ने अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और पूर्ण आवाजाही के लिए तैयार है। थैंक यू!'


होता है 20 फीसदी व्यापार

होर्मुज का जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से रोजाना लाखों बैरल तेल गुजरता है। दुनिया के बहुत सारे देश इस रास्ते पर निर्भर रहते हैं। अगर यह बंद हो जाए तो तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और व्यापार प्रभावित हो सकता है।

 

ईरान की इस घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और पूर्ण आवाजाही के लिए तैयार है। थैंक यू!'

 

यह भी पढ़ें: ईरान में उलझा अमेरिका, आगे बढ़ा चीन; ड्रैगन की बढ़ी अर्थव्यवस्था

 

ट्रंप की इस पोस्ट से लगता है कि दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कुछ सकारात्मक बातचीत हुई है। यह घोषणा लेबनान में हुए सीजफायर से जुड़ी हुई है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव कुछ कम हुआ है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से न सिर्फ तेल निर्यात सामान्य होगा बल्कि पूरी दुनिया के व्यापार को भी फायदा पहुंचेगा। ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने पहले ही एक समन्वित मार्ग घोषित किया था, उसी मार्ग पर अब सभी जहाजों को आने-जाने की पूरी छूट रहेगी।

Related Topic:#Israel Iran Clash

और पढ़ें