logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रम्प की सुरक्षा में फेल अमेरिकी सेना? गोल्फ कोर्स पर दिखा एयरक्राफ्ट

जैसे ही गोल्फ कोर्स के ऊपर एयरक्राफ्ट नजर आया, नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड सक्रिय हो गया। अमेरिकी एफ-16 फाइटर जेट ने विमान को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकला दिया।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (Photo Credit: White House)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के गोल्फ क्लब के ऊपर शनिवार को एक निजी विमान देखा गया है। यह विमान ने अस्थाई उड़ान प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। अचानक विमान के आने की वजह से नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने एक F-16 लड़ाकू विमान भेजा और नागरिक विमान को तय सीमा से बाहर कर दिया। 

NORAD के मुताबिक F-16 ने विमान के पायलट का ध्यान कींचने के लिए 'हेडबट' युद्धाभ्यास किया, जिसके बाद पायलट का ध्यान गया। विमान को सुरक्षित उस इलाके से बाहर निकाल दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प न्यू जर्सी में हैं और अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। अब NORAD ने नागरिक पायलटों से उड़ान भरने से पहले सभी जरूरी नियमों पर ध्यान देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: बिग ब्यूटीफुल बिल को ट्रंप ने दी मंजूरी, बोले- ‘वादा किया और निभाया’

5 बार, प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर चुके हैं विमान

उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने कहा कि यह 5वीं बार है, जब प्रतिबंधित क्षेत्र से कोई यात्री विमान गुजरा है। एक सप्ताह में कई बार ऐसा हो चुका है। मार्च में भी फ्लोरिडा में ट्रम्प के निवास के ऊपर प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में एक निजी विमान ने घुसपैठ की थी। उस समय ट्रम्प वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स पर गोल्फ खेलकर लौटे थे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (Photo Credit: White House)

 

कैसे खतरे से निपटी है वायुसेना?

F-16 ने तब पायलट ने तब फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया था। इससे एक दिन पहले भी, जब ट्रम्प अपने निजी मार-ए-लागो क्लब से वेस्ट पाम बीच पहुंचे थे। एक विमान को रोकने के लिए F-16 ने कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने बनाई 'अमेरिका पार्टी', ट्रंप के सामने पेश की नई चुनौती

क्या खतरे में हैं ट्रम्प की सुरक्षा?

अभी तक यह डोनाल्ड ट्रम्प के लिए खतरा नहीं बना है। न ही उन्होंने अपने किसी तय कार्यक्रम को रद्द किया है। NORAD का कहना है कि F-16 जिन फ्लेयर्स का इस्तेमाल करता है, वे जमीन से दिखाई देते हैं, लेकिन जल्दी बुझ जाते हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (Photo Credit: White House)

यह भी पढ़ें: बिग ब्यूटीफुल बिल को ट्रंप ने दी मंजूरी, बोले- ‘वादा किया और निभाया’

NORAD ने अब क्या कहा है?

ट्रम्प के जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद से ऐसी घटनाएं कई बार सामने आई हैं। NORAD और यूएस नॉर्दर्न कमांड के कमांडर जनरल ग्रेगरी गिलोट ने कहा, 'प्रतिबंध मानना जरूरी है। यह राष्ट्रपति और देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हमारी हर घटना पर नजर है।'

कब-कब ट्रम्प की सुरक्षा में लगी सेंध?

  • 13 जुलाई 2024: पेनसिल्वेनिया रैली में गोलीबारी, ट्रम्प के कान को गोली छूकर निकली। तब डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति थे।
  • 15 सितंबर 2024: फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में गोल्फ कोर्स पर गोलीबारी हुई थी। कहा गया कि यह ट्रम्प की हत्या का प्रयास है।
  • 18 सितंबर 2024: ट्रम्प की रैली के पास कार में गोला-बारूद मिला था।
  • 15, 17, 18 फरवरी 2025: फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर तीन बार प्रतिबंधित क्षेत्र विमान गुजरा था।
  • 2 मार्च 2025: मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर तीन नागरिक विमान गुजरे। F-16 जेट को आना पड़ा।
Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें