logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं समर्थन नहीं करता', न्यूयॉर्क में मोहन भागवत की सभा नहीं होने देंगे ममदानी?

RSS के मुखिया मोहन भागवत अमेरिका पहुंचे हैं और वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक बड़ी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। अब जोहरान ममदानी ने कहा है कि वह इसका समर्थन नहीं करते हैं।

mohan bhagwat and zohran mamdani

मोहन भागवत और जोहरान ममदानी, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखिया मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में ममदानी ने कहा है कि वह इसका समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार से भारत के बारे में जो सीख मिली है उसके मुताबिक भारत एक सेक्लुयर रिपब्लिक देश है, ऐसे में समाज के कुछ लोगों को अलग करने वालों का उभार परेशान करता है। कार्यक्रम रद्द करने से जुड़ा सवाल पूछने पर ममदानी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के पास इसका अधिकार है या नहीं।

 

बता दें कि मोहन भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान वह ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शनिवार को प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करीब 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे। इसी को लेकर जोहरान ममदानी से भी सवाल पूछा गया क्योंकि वह राइट विंग के विरोधी रहे हैं और वह उसी शहर के मेयर हैं जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी CIA चीफ जॉन रैटक्लिफ का प्लेन रूस में उतरा! क्या है मकसद?

क्या बोले जोहरान ममदानी?

भारत के साथ अपने रिश्ते के बारे में जोहरान ममदानी ने कहा, 'मैं इस शहर के इतिहास में पहला इंडियन-अमेरिकन मेयर हूं। मेरी मां का परिवार अभी भी भारत में है। जो परिवार ने मुझे भारत के जिस विजन के बारे में सिखाया-पढ़ाया, उसके मुताबिक तो वह एक बहुलतावादी समाज और धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है। जहां भारत के हर व्यक्ति को बराबरी से अपनाया जाता है। किसी भी देश को लेकर ऐसी सोच वाले आंदोलन का उभार देखना बेहद परेशान करने वाला है, जो कुछ लोगों को अलग रखता है। मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं, न केवल एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में बल्कि ऐसे शहर के मेयर के तौर पर भी, जो हर व्यक्ति को अपनाने में गहरा विश्वास रखता है, फिर चाहे उसका रंग, नस्ल, धर्म, आस्था या मूल स्थान कुछ भी हो।' 

 

यह भी पढ़ें: जेन-जी पर आंख मूंदकर भरोसा, आंदोलन देश के खिलाफ नहीं- मोहन भागवत

आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मोहन भागवत के कार्यक्रम को रद्द करवा देंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं इस रैली का समर्थन तो नहीं करता लेकिन मैं यह नहीं जानता है कि सिटी के प्रशासन के पास इसे रद्द करने का अधिकार है या नहीं है।' 

 


और पढ़ें