logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कनाडा: वॉलमार्ट के बाहर भारतीय मूल के कपल की हत्या, टारगेट किलिंग का शक

कनाडा के सरे में वॉलमार्ट के बाहर भारतीय मूल के एक कपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया था।

वॉलमार्ट के बाहर की AI Generated तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कनाडा के सरे शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर के बाहर भारतीय मूल के एक कपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों के गोली लगे शव स्टोर की पार्किंग में मिले। घटना 15 नवंबर की रात करीब 10:38 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि दोनों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। दोनों कनाडा के डेल्टा इलाके में रहते थे। कनाडा की विशेष हत्या जांच टीम (IHIT) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 13 मिनट बाद घटनास्थल के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारियों को शक है कि जलाई गई कार का इस्तेमाल हमलावरों ने किया था। पुलिस इस कार में सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, रेहल का नाम पहले भी हथियारों और बंदूक से जुड़े मामलों में सामने आ चुका था, जबकि सुखजीत कौर का कनाडा में पुलिस से बहुत कम संपर्क रहा था।

यह भी पढ़ें: मुंबई: पार्क में फोटो खिंचा रहे कपल पर 8-10 नाबालिगों ने किया हमला, वीडियो वायरल

अब कौन कर रहा है जांच?

जांच एजेंसी को इस हत्या में संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। कनाडा की विशेष हत्या जांच टीम (IHIT) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और डैशकैम रिकॉर्डिंग मांगी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

 

यह भी पढ़ें: निखिल गुप्ता को सजा, विकास यादव कौन हैं और FBI क्यों तलाश रही?

एक महीने पहले भी हुआ थी हत्या

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में 29 अक्टूबर की रात 25 साल के भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव एक जलती हुई कार में मिला था। पुलिस के मुताबिक, तुषार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। जांच अधिकारियों को शक है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया था। पुलिस हत्या की वजह और किसी से उनकी दुश्मनी होने की आशंका की जांच कर रही है।

Related Topic:#Canada News

और पढ़ें