logo

ट्रेंडिंग:

भारत-नेपाल सीमा क्यों बंद हो गई? 72 घंटे तक कोई नहीं आएगा-जाएगा

भारत-नेपाल ने मिलकर उत्तराखंड के सीमावर्ती पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में 2 मार्च से 5 मार्च, 72 घंटों के लिए सीमा को बंद करने का निर्णय लिया है।

India nepal border

भारत-नेपाल सीमा। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नेपाल में संसदीय चुनाव पांच मार्च को होने वाले हैं। ऐसे में दोनों देशों ने चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड के सीमावर्ती पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में 2 मार्च से 5 मार्च, 72 घंटों के लिए दोनों देशों के बीच सीमा को बंद करने का निर्णय लिया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को पांच मार्च तक सतर्क रहने को कहा गया है।

 

उन्होंने बताया, 'नेपाल में चुनाव खत्म होने तक सशस्त्र सीमा बल (SSB) और राज्य पुलिस जैसे सुरक्षा बलों के साथ ही खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहेंगी, जिससे इस दौरान अवांछनीय तत्वों की घुसपैठ को रोका जा सके।'

 

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत और ईरान पर हमला बढ़ाएगा ट्रंप की मुश्किलें? अमेरिका में प्रदर्शन

जरूरी कार्रवाई के निर्देश

नेपाल के सीमावर्ती दार्चुला और बैताड़ी जिलों के मुख्य जिला अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अनुरोध किए जाने के बाद आशीष भटगाई ने जिले के धारचूला, डीडीहाट और पिथौरागढ़ के SDM को सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने खाड़ी के हर देश पर दागी मिसाइलें, ओमान को क्यों छोड़ दिया?

कड़ी निगरानी रखेंगीं एजेंसिया

जिलाधिकारी के अनुसार, दो से लेकर पांच मार्च की अवधि के दौरान न केवल सभी सात सीमा पुल बंद रहेंगे बल्कि सुरक्षा एजेंसिया अवैध मार्गों से उपद्रवी तत्वों के आवाजाही को रोकने के लिए भी कड़ी निगरानी रखेंगीं।

 

चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी अपने जिले में SDM को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया, 'नेपाल के ददेलधुरा के मुख्य जिला अधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में हमसे सहयोग की अपेक्षा की थी और उनके अनुरोध पर उप जिलाधिकारियों को सीमा पर कड़ी चौकसी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap