अमेरिका और इजराइल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया। इसके बाद ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल पर पलटवार किया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। हमले रातभर जारी रहे। इस बीच भारत ने शनिवार को पश्चिमी एशियाई देशों से ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद संयम बरतने की अपील की। साथ ही तनाव को बढ़ने से बचने की भी अपील की।
भारत ने सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की जरूरत पर जोर देते हुए अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कुटनीति अपनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें: अब ईरान का क्या! अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई और बेटी समेत परिवार खत्म
भारत के विदेश मंत्रालय का बयान
दरअसल, भारत के विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिका और इजरायली सेना के तेहरान और ईरान के दूसरे शहरों में हमले करने के कुछ घंटों बाद आया। वहीं, ईरानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और यूनाइटेड अरब अमीरात में अमेरिका मिलिट्री ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। इन हमलों कई ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई
विदेश मंत्रालय ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है। भारत ने बयान में कहा, 'हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं। तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कुटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत, इजरायल-ट्रंप का दावा
बयान में कहा गया कि इस क्षेत्र में भारतीय मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्हें सतर्क रहने, दूतावासों के संपर्क में रहने और स्थानीय सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने बातचीत की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने इजरायली और ईरानी समकक्षों से बात की और दुश्मनी पर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत करावाया। उन्होंने ईरान से बातचीत और कुटनीति के जरिए तनाव को सुलझाने पर जोर दिया। इज़राइली विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ फोन पर बात करने के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, 'तनाव कम करने के लिए बातचीत और कुटनीति के लिए भारत की अपील दोहराता हूं।'
इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है।