logo

ट्रेंडिंग:

US: गोलीबारी में मारी गई भारतीय मूल की छात्रा, ईरान से कनेक्शन की जांच करेगी FBI

अमेरिका ऑस्टिन शहर में रविवार सुबह गोलीबारी में भारतीय मूल की एक छात्रा समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अब FBI ईरान कनेक्शन की जांच कर रही है।

savitha shan

सविता शान,Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में रविवार सुबह गोलीबारी में भारतीय मूल की एक छात्रा समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हमले में 14 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में भारतीय मूल की सविता शान के शव की पुष्टि कर दी है। अब इस मामले में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की एंट्री भी हो गई है और FBI हमलावर के आतंकी संबंधों की जांच कर रही है। 

 

ऑस्टिन शहर के बीयर गार्डन के बाहर एक हमलावर ने अपनी गाड़ी पार्क की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह बाहर निकला और रास्ते में लोगों पर राइफल से गोलियां चलाता चला गया। पुलिस ने इस हमले का जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस ने हमलावर की पहचान 53 साल के नडियागा डियाग्ने के रूप में की है जो सेनेगल मूल का प्रवासी था। 

 

यह भी पढ़ें: कनाडाई ‘फ्लाइंग खालसा’ की सड़क हादसे में मौत, क्या था 31 देशों का सपना?

क्या ईरान से था हमले का लिंक?

इस हमले के बाद अधिकारियों ने बताया कि  कि हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और अल्लाह की संपत्ति लिखी शर्ट पहन रखी थी। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन अब इस मामले में आतंकवाद के एंगल से जांच करेगा। हाल ही में अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। संभावना जताई जा रही है कि यह हमला उसी हमले के बदला लेने के लिए किया गया हो। हालांकि, हमले के कारण अभी सपष्ट नहीं हैं लेकिन आंतकवादी रोधी और खुफिया टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

यूनिवर्सिटी ने क्या बताया?

FBI और ऑस्टिन पुलिस दोनों इस गोलीबारी के पिछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जिम डेविस के अनुसार, एनडियागा डियाग्ने ने जिस पिस्टल से गोलीबारी की थी वह उसने कई साल पहले सैन एंटोनियो में कानूनी रूप से खरीदी थी। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने Amazon के 3 डेटा सेंटर्स पर किया हमला, फ्लाईट से स्टॉक मार्केट तक सब बंद

कौन थी सविता शान?

सविता शान भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक थी। वह इस गोलीबारी में मारी गई थी। वह टेक्सास यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं और उनकी उम्र 21 साल थी। मैककॉम्ब्स स्कूल ऑफ बिजनेस में उनके एक प्रोफेसर ने उन्हें सुपरस्टार स्टूडेंट्स में से एक बताया और कहा कि वह इस साल मई में ग्रेजुएट होने वाली थीं। उनके प्रोफेसर्स ने उनकी मौत पर दुख जताया। ो


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap