logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मायके जाने की मांगी इजाजत, ईरानी पति ने पीट-पीटकर ले ली 14 साल की जान

ईरान में एक पति के द्वारा अपनी नाबालिग पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना ईरान के केरमान प्रांत की है। आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

Iran Teen Wife Murdered By Husband

ईरान में नाबालिग पत्नी की हत्या।(Photo Credit: IHR Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ईरान से मन को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 14 साल की एक लड़की की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़की ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि उसने अपने 20 साल के पति से मायके जाने की इजाजत मांगी थी। इसी बात पर पति ने उसके साथ मारपीट की। लड़की की पहचान सोगंद मोश्तारेकी के रूप में हुई है। यह घटना ईरान के केरमान प्रांत की है।

 

ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) के अनुसार, आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताई। IHR के अनुसार, पति सोगंद को अपने परिवार से बात भी नहीं करने देता था। जब वह घर से बाहर जाता था। तब भी वह अपनी पत्नी को अंदर बंद कर देता था।

परिवार से मिलने की मांग पर की मारपीट

IHR के अनुसार, सोगंद ने अपने पति से परिवार के लोगों से मिलने जाने की बात कही थी। इसी के बाद उसके साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट के अनुसार, पति ने उसे अपने परिवार के संपर्क में रहने से भी रोक रखा था।

 

बता दें कि मृतक का हाल ही में एक सड़क हादसे से सामना हुआ था। उस समय उसे बच्चे को जन्म देने के लिए ले जाया जा रहा था। वह इस हादसे में बच गई थी। इसके बाद उसने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद पति की मारपीट से उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: क्या परमाणु हमले की तरफ बढ़ रहा रूस? दिमित्री के लेख से यूरोप में हड़कंप

एक अन्य गर्भवती महिला की भी हत्या

सोगंद की मौत वाले दिन ही ईरान के फार्स प्रांत में 21 साल की सेपिदेह रायसी की भी हत्या कर दी गई। वह चार महीने की गर्भवती थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसके पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि सेपिदेह भी कम उम्र में शादी के लिए मजबूर हुई थी। वह तलाक लेना चाहती थी। दोनों घटनाओं ने ईरान में कम उम्र में शादी और महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी महीने ईरान में 19 साल की गर्भवती महिला हेलिया फत्ताही की भी हत्या कर दी गई थी। वह दो महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि उसके माता-पिता ने उसे करीब 30 गोलियां जबरन खिलाईं। इसके बाद उसकी पिटाई की और तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। यह घटना पश्चिमी ईरान के सनंदाज शहर में हुई थी। मानवाधिकार संगठनों ने इसे तथाकथित ऑनर किलिंग का मामला बताया था। पुलिस ने इस मामले में महिला के माता-पिता को गिरफ्तार किया था।


और पढ़ें