logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रंप ने बताया कि ईरान में गिराए गए F-15E जेट के क्रू मेंबर की हालत कैसी है?

ईरान ने अमेरिका का F-15E फाइटर जेट मार गिराया था। यह दो सीटों वाला विमान था और इसमें दो अधिकारी थे। इन्हें रेस्क्यू करके निकाला गया। 

donald trump

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से बचाए गए अमेरिकी एयरमैन 'गंभीर रूप से घायल' लेकिन 'बहुत बहादुर' हैं। रविवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदरूनी पहाड़ी इलाके से एक अधिकारी को बचाया। यह अधिकारी दो दिन पहले ईरान में गिराए गए अमेरिकी F-15E फाइटर जेट का वैपन्स ऑफिसर था। ट्रंप ने इसे 'बहुत खतरनाक और बहादुरी भरी बचाव कार्रवाई' बताया।


शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका का F-15E फाइटर जेट मार गिराया। यह दो सीट वाला विमान था। इसमें पायलट वीपन्स ऑफिसर दोनों कर्नल रैंक के थे। पायलट को शुक्रवार को ही बचाया गया लेकिन वीपन्स ऑफिसर दो दिनों तक ईरान के पहाड़ों में छिपे रहे। उन्होंने दुश्मन से बचने के लिए 7000 फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई की और एक दरार में छिप गए। उनके पास पिस्तौल, थोड़ा खाना और मैसेज भेजने वाला उपकरण था।

 

यह भी पढ़ें: क्या खाड़ी देशों को प्यासा मारने की साजिश? ईरान ने मचा दी बड़ी तबाही

 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने उसे बचाया! वह ईरान के पहाड़ों के अंदरूनी भाग से निकाला गया। ईरानी सेना बड़ी संख्या में उसे ढूंढ रही थी और करीब आ रही थी। यह बहुत खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन था, जो आमतौर पर नहीं किया जाता।'

CIA ने किया ऑपरेशन?

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने पहले एक झूठी अफवाह फैलाया। उसने ईरान में अफवाह फैलाई कि अमेरिकी सैनिक पहले ही उसे ढूंढ चुके हैं। इस बीच CIA ने उसकी सटीक लोकेशन पता की। फिर अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस (नेवी सील टीम सिक्स सहित) ने हवाई कवर के साथ कमांडो ऑपरेशन चलाया। 

 

रेस्क्यू के दौरान कुछ अमेरिकी विमान खराब हो गए तो उन्हें नष्ट कर दिया गया ताकि दुश्मन के हाथ न लगें। इसके बाद उस ऑफिसर को कुवैत ले जाया गया जहां अमेरिकी सैन्य बेस है। ट्रंप ने कहा कि वह घायल हैं लेकिन जल्द ठीक हो जाएंगे। ट्रंप ने इसे 'अमेरिकी सेना की बहादुरी और हुनर का शानदार प्रदर्शन' बताया। उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी घोषणा की।

ट्रंप की चेतावनी

इस घटना के बीच ट्रंप ने ईरान को फिर से सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो मंगलवार को 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा। ट्रंप ने लिखा, 'मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और ब्रिज दोनों पर हमला होगा। ऐसा कुछ नहीं देखा जाएगा! स्ट्रेट खोलो, नहीं तो नर्क में रहोगे। बस देखते रहो!'

 

यह भी पढ़ें: तो खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! ओमान की ईरान के साथ बड़ी बैठक

 

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी दावों को खारिज किया और कहा कि ट्रंप अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट प्लेन को नुकसान पहुंचाया, लेकिन अमेरिका ने इसे स्वीकार नहीं किया।

 


और पढ़ें