logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईरान ने कंटेनर पर किया हमला, 11 में से 10 भारतीय सुरक्षित; MEA ने की निंदा

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर एक और जहाज पर हमला किया है। इस पर 11 भारतीय सवार थे। 10 ने लाइफ जैकेट पहनकर अपनी जान बचाई। एक भारतीय लापता है। भारत ने हमले की निंदा की है।

Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर एक कंटेनर पर हमले के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना के मुताबिक कंटेनर पर आग लगने के बाद चालक दल ने उसे छोड़ दिया है। यह जहाज ईरान तट के ठीक सामने ओमान के समुद्र तट के करीब से गुजर रहा था।

 

जहाज का नाम जीएफएस गैलेक्सी बताया जा रहा है। इस पर साइप्रस का झंडा लगा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले में साइप्रस के झंडे वाला एक कंटेनर पोत ईरान के हमले की चपेट में आ गया। उसके इंजन रूम को काफी नुकसान पहुंचा। चालक दल का एक सदस्य लापता है।

 

यह भी पढ़ें: पिता कर रहा था यौन उत्पीड़न, बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, आग लगा ली

 

बारीकी से नजर रख रहे हैं: भारत 

भारत ने भी ओमान तट के करीब कंटेनर पर हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है। जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है। ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।'

'कमर्शियल शिपिंग पर हमले बंद हो'

मंत्रालय ने आगे कहा, 'इस क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग पर हमलों की लगातार घटनाएं बहुत चिंताजनक हैं। हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी मांग दोहराते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके। क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग और आम लोगों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आजाद और बिना किसी रुकावट के आवाजाही व व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: वजन कम करने वाली GLP-1 दवाओं की इतनी चर्चा क्यों? डॉक्टर से समझें पूरी बात

 

ईरान के आईआरजीसी ने होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है। आईआरजीसी ने ऐलान किया कि जलडमरूमध्य अगली सूचना तक बंद रहेगा। ईरान ने अपनी चेतावनी में यह भी कहा कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह क्षेत्र में दुश्मन के अतिरिक्त ठिकानों को निशाना बनाने पर विचार करेगा। ईरानी चेतावनी के एक घंटे बाद ही अमेरिका ने तेहरान पर एक हफ्ते में तीसरी बार हमला किया।

 


और पढ़ें