logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UAE से कतर तक, ईरान ने एक साथ 5 देशों पर किया मिसाइल अटैक

ईरान पर इजरायली हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व जंग जैसी हालात में पहुंच चुका है। ईरान ने इजरायल समेत एक साथ पांच देशों पर मिसाइलों से हमला कर दिया है। कतर और यूएई की राजधानी में धमाकों की आवाज सुनी गई है।

Israel-Iran war

कतर ने कई देशों पर किया हमला। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद ईरान रौद्र रूप में आ गया है। जवाबी एक्शन में उसने कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत और बहरीन पर मिसाइलों से हमला कर दिया है। उधर, पूरे इजरायल में ईरानी मिसाइलों के हमले से खौफ का माहौल है। लोगों ने बंकर में शरण ले रखी है।

 

कतर की राजधानी दोहा में बड़े धमाके की खबर है। वहीं कतरी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को रोक दिया गया। इस बीच इजरायल ने ईरान पर दूसरी बार एयर स्ट्राइक कर दी है। पश्चिमी ईरान में कई मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: 'आज ही इजरायल छोड़ दें', ईरान के जवाबी हमले से डरा अमेरिका

 

ईरान ने खाड़ी के चार देशों पर एक साथ हमला किया है। अभी तक यूएई में अबू धाबी, बहरीन के मनाना और कुवैत में धमाकों की आवाज सुनी गई। बहरीन ने अमेरिकी नौसेना के 5वीं फ्लीट के हेडक्वार्टर को निशाना बनाने की पुष्टि की। इस बीच कतर, कुवैत और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

 

 

 

ईरान ने दी खुली धमकी

इजरायली हमले के बाद एक ईरानी अधिकारी ने इजरायल को खुली धमकी दी है। उन्होंने मध्य पूर्व में इजरायल और अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है। अधिकारी ने अमेरिका और इजरायल पर जंग शुरू करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा कि हमारा जवाब दुनिया के सामने होगा। इसमें कोई रेड लाइन नहीं होगी। 

 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' कहने वाले शख्स को जमानत कैसे मिल गई?

 

यूएई ने बंद किया एयरस्पेस

इस बीच गल्फ न्यूज ने बताया कि यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करने का ऐलान किया है। यह एक खास एहतियाती कदम है, जिसका मकसद तेजी से बदल रहे इलाके के सुरक्षा हालात के बीच फ्लाइट्स और एयरक्रू की सुरक्षा पक्की करना और यूएई की सुरक्षा करना है।

 

 


और पढ़ें