logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जब से आप मेयर बने यहूदी सुरक्षित नहीं महसूस करते', ममदानी पर भड़के नेतन्याहू

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहुंचे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यू यॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममदानी ने उन्हें रोकने और चुप कराने की कोशिश की।

benjamin netanyahu at United Nations

UN के मंच पर बोलते बेंजामिन नेतन्याहू, Photo Credit: United Nations

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले ही अमेरिका में उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी थे। जैसे ही बेंजामिन नेतन्याहू अपना भाषण देने के लिए मंच पर आए तो कई डेलिगेट्स ने उनका बायकॉट किया और वहां से चले गए। यह देखते ही बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि अगर नैतिक रूप से कायर कोई भी व्यक्ति अभी भी सदन में है तो वह बाहर चला जाए। उनका यह विरोध गाजा और फिलिस्तीन पर इजरायली हमलों की वजह से किया गया। इस पर नेतन्याहू ने गाजा में नरसंहार के आरोपों को सदी का सबसे बड़ा झूठ बताया। उन्होंने न्यू यॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि ममदानी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि जब से जोहरान ममदानी मेयर बने हैं तब से यहूदी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करते।

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनियाभर के नेताओं से कहा कि ईरान पर हमला करना उनकी ओर से लिए गए सबसे आसान फैसलों में से एक था। नेतन्याहू ने आरोप लगाए कि कई देशों ने अरबों रुपये सिर्फ इसलिए खर्च कर दिए हैं ताकि इजरायल के खिलाफ झूठ फैलाया जा सके। उन्होंने नाम लेकर कहा कि पहले कतर ने ऐसा किया और अब तुर्किए भी ऐसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि एर्दोगन ने हजारों कुर्दिश लोगों की हत्या करवाई, पत्रकारों और विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा और यहां तक उनका तो विश्व रिकार्ड बन गया है। 

 

यह भी पढ़ें: नेतन्याहू के खिलाफ UN में प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे ऐक्टर और नेता, हो गए गिरफ्तार

जोहरान ममदानी पर क्यों भड़के नेतन्याहू?

नेतन्याहू के आने से पहले न्यू यॉर्क में उनके खिलाफ खूब प्रदर्शन हुए। कुछ दिनों पहले ही न्यू यॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी नेतन्याहू को युद्ध का अपराधी कहा था। इसी को लेकर नेतन्याहू ने ममदानी को जमकर सुनाया। नेतन्याहू ने UN के मंच से कहा, 'मिस्टर ममदानी, आपने मुझे यहां आने से रोकने की कोशिश की। आपने मुझे चुप कराने की कोशिश की लेकिन आप ऐसा कर नहीं सकते। आप सच को चुप नहीं करा सकते।' 

ममदानी को आड़े हाथ लेते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'ममदानी, जब से आप इस शहर के मेयर बने हैं तब से यहूदी न्यू यॉर्क में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। वे मुझसे बात कहते हैं और कहते हैं कि अब यह वह शहर नहीं रहा जो पहले था, यह बहुत जल्दी बदल गया। आप उन अपराधियों का समर्थन करते हो जो हमास के समर्थन के दोषी हैं। आप हसन पीकर जैसे लोगों को अपना दोस्त कहते हो जिनका कहना है कि अमेरिका 9/11 डिजर्व करता था।'

 

यह भी पढ़ें: 'जंग हिंद महासागर तक ले जाएंगे', ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी

 

उन्होंने आगे कहा, 'आपने अपने घर पर एक फिलिस्तीनी पत्रकार को बुलाया था जिसने वीडियो बनाया जब हमास के आतंकी इजरायली बंदियों को मार और पीट रहे थे। आपकी पत्नी ने 7 अक्टूबर को हुए नरसंहार की तारीफ करने वाले एक पोस्ट को लाइक किया। उन्होंने एक और पोस्ट को लाइक किया जिसमें लिखा था कि तेलअवीव का वजूद ही नहीं होना चाहिए। आपने इनमें से किसी भी निंदा नहीं की। आप झूठे तरीके से बार-बार इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाते हैं।' 

नेतन्याहू के साथ क्या हुआ?

गुरुवार को जब बेंजामिन नेतन्याहू के बोलने की बारी आई और वह मंच की ओर बढ़ते ही सदन में उनके समर्थन और विरोध में नारे लगने लगे और बड़ी संख्या में प्रतिनिधि बाहर निकल गए। इसके बाद महासभा की अधिकांश सीटें खाली नजर आईं। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष खलील उर रहमान ने बार-बार कहा, 'कृपया सदन में व्यवस्था बनाए रखें।'

जैसे ही नेतन्याहू ने माइक संभाला तो उन्होंने कहा, 'इससे पहले कि मैं शुरू करूं, मैं कहना चाहूंगा कि अगर कोई और नैतिक रूप से कायर व्यक्ति अभी इस सदन में मौजूद है, तो वह भी कृपया बाहर चला जाए।' दरअसल, फिलिस्तीनी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से कई से अपने अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को महासभा कक्ष में भेजने और इजरायली प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए नाम पुकारे जाते ही सामूहिक रूप से महासभा कक्ष से बाहर निकलने की अपील की थी।

 

यह भी पढ़ें: 'रूस को सीमित करिए', जेलेंस्की ने की अपील, ट्रंप ने किया जिनपिंग का स्वागत

बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू के इस भाषण के बाद जोहरान ममदानी भी उन पर भड़क गए हैं। ममदानी ने कहा है कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने नवंबर 2024 में नेतन्याहू और योआव गैलेंट के खिलाफ युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। ममदानी ने कहा कि कोई भी झूठ इस तथ्य को बदल नहीं सकता है कि नेतन्याहू ऐसे वारंट का सामना कर रहे हैं। ममदानी ने यह भी कहा कि नेतन्याहू ने एक बार फिर से ऐसे झूठ बोले हैं जिनका मकसद फिलिस्तीनियों के नरसंहार को सही ठहराना है।


और पढ़ें