प्यू रिसर्च सेंटर की एक स्टडी की इन दिनों दुनियाभर में चर्चा है। इसमें अनुमान लगाया गया कि साल 2035 तक दुनिया में मुस्लिमों की आबादी ईसाइयों से अधिक हो जाएगी। अनुमान के मुताबिक आज से 9 साल बाद मुस्लिमों की अनुमानित वैश्विक जनसंख्या 2.57 अरब होगी। वहीं ईसाइयों की आबादी 2.52 अरब होगी।
अब अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप
की करीबी और व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी पर प्रतिक्रिया दी। लेविट ने ईसाइयों को शादी करने और अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दी। कैरोलिन लेविट ने वॉशिंगटन पोस्ट की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, 'शादी करें, और बच्चे पैदा करें, उन्हें चर्च में बड़ा करें, और उन्हें अमेरिका से प्यार करना सिखाएं।'
यह भी पढ़ें: 'जब तक पकड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं', गोल्डी बराड़ के पीछे पड़ी FBI
कौन हैं कैरोलिन लेविट?
डोनाल्ड ट्रंप ने 28 जनवरी 2025 में लेविट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनाया था। इसी साल मई में लेविट दूसरे बच्चे की मां बनी। मैटरनिटी लीव से लौटने के बाद उन्होंने अगस्त में प्रेस सेक्रेटरी की नौकरी छोड़ दी थी। मौजूदा समय में वे फॉक्स न्यूज से बतौर कंट्रीब्यूटर जुड़ी हैं।
कैरोलिन लीविट ने व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सचिव बनकर इतिहास रचा था। उनका ब्याह रियल एस्टेट कारोबारी रिकियो से हुआ है। दोनों ने साल 2024 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था।
कैरोलिन और उनके पति के उम्र में तीन दशक से भी अधिक का अंतर है। लेविट ने न्यू हैम्पशायर के मैनचेस्टर में स्थित सेंट एंसलम कॉलेज से कम्युनिकेशन करने के बाद पॉलिटिक्स और कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। बाद में एक चैनल में इंटर्नशिप और एक टीवी चैनल में काम किया। पिछले साल लेविट का व्हाइट हाउस में सेलेक्शन हो गया था।
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध पर US ने फूंक डाले 4830 करोड़ डॉलर, 1.5 लाख करोड़ और मांग रहे ट्रंप
क्या कहती है प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी?
प्यू रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक साल 2020 में दुनिया में सबसे अधिक ईसाइयों की आबादी 2.27 अरब थी। मुस्लिमों की आबादी 2.02 अरब थी। 2035 तक मुस्लिम आबादी ईसाइयों से आगे निकल जाएगी। रिसर्च में बताया गया कि आने वाले वर्षों में मुस्लिमों की आबादी ईसाइयों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ेगी। आबादी बढ़ने के पीछे अधिक जन्म दर को मुख्य कारक बताया गया है।