logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टिकटॉक लाइव में हुई बहस के बाद कर दिया हमला, UAE में केरल के युवक की हत्या

UAE के शारजाह में टिकटॉक लाइव विवाद के बाद केरल के 40 वर्षीय भारतीय प्रवासी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चाकू और डंडों से बेरहमी से उनकी पिटाई की गई।

representative image of UAE Murder Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Chatgpt Generated Image)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में सोशल मीडिया पर हुई एक बहस ने खौफनाक रूप ले लिया। इस झगड़े में केरल के एक 40 वर्षीय प्रवासी युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान इस्माइल पोनन इब्राहिम कुट्टी के रूप में हुई है, जो वहां एक बेकरी में काम करता था। बताया जा रहा है कि टिकटॉक (TikTok) पर लाइव स्ट्रीम के दौरान हुई ऑनलाइन बहस धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक टकराव में बदल गई।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्माइल कुट्टी सोशल मीडिया पर सक्रिय था और लाइव स्ट्रीम के दौरान कुछ यूजर्स के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। यह विवाद ऑनलाइन से निकलकर जमीन पर पहुंच गया, जहां एक ग्रुप ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे चाकू मारा गया और डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: केरल की सरकारी कंपनियों की हालत खस्ताहाल, निजी हाथों में देगी कांग्रेस सरकार?

 

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुट्टी और कुछ अन्य व्यक्तियों के बीच झगड़ा देखा था। यह झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया और हमला शुरू हो गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत अल कासिमी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू

इस घटना के बाद मृतक के शव को भारत भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शारजाह स्थित एक कानूनी फर्म याब लीगल सर्विसेज के सीईओ सलाम पप्पिनिसरी ने खलीज टाइम्स से कहा कि दस्तावेजी कार्रवाई तेजी से पूरी की जा रही है ताकि शव को जल्द से जल्द परिवार को सौंपा जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत ने कई साल US का फायदा उठाया, गलती हमारी ही थी', ट्रंप ने ऐसा क्यों बोला?

 

सलाम पप्पिनिसरी के अनुसार, मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है। उसका भाई और अन्य रिश्तेदार UAE में मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Topic:#UAE#Kerala News

और पढ़ें