logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत ने कई साल US का फायदा उठाया, गलती हमारी ही थी', ट्रंप ने ऐसा क्यों बोला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया। अब स्थिति उलट है और हम भारत के साथ व्यापार से काफी पैसा कमा रहे हैं।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit: Social Media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को चर्चा में ला दिया है। ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कई साल तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ लेता था और हमें लगभग कुछ नहीं मिलता था। इस बयान के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना दोस्त भी बताया और समझौते की बात भी की, लेकिन उनके इस बयान ने एक बार फिर से भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर बहस को तेज कर दिया है। 

 

ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा कि पहले हमें कुछ भी नहीं मिलता था। अब स्थिति इसके विपरीत हो गई है और हम भारत से काफी पैसा कमा रहे हैं, लेकिन हम एक समझौते तक पहुंचेंगे क्योंकि मुझे आपके प्रधानमंत्री पसंद हैं और हमारे अच्छे संबंध हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज चल रही है और दोनों देश कई संवेदनशील आर्थिक मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत-रूस के संबंध खराब करने की कोशिश में है US लेकिन...', क्या बोले पुतिन?

 

ट्रेड डील पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में दोनों देशों के बीच रिश्तों पर बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में खूब बनती है। हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं।' ट्रंप के बयान से साफ है कि वह भारत के साथ अपनी शर्तों पर समझौता करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्हें उम्मीद है कि भारत के साथ समझौता हो जाएगा। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम किसी समझौते तक तो पहुंच ही जाएंगे।'

दोनों देशों के बीच वार्ता जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देश आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापार से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी हफ्ते 1 से 4 जून तक नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच चार दिन की व्यापार वार्ता हुई। इस वार्ता में अमेरिकी और भारतीय अधिकारी शामिल थे। अमेरिकी राजदूत का कहना है कि समझौता अंतिम दौर में है और कुछ छोटे मुद्दों पर बातचीत अभी होगी। इससे साफ है कि जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता देखने को मिल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'गेस्ट हाउस और फ्लैट में किया रेप', महिला की शिकायत पर SDM गिरफ्तार

दोहरी रणनीति पर चल रहे ट्रंप?

ट्रंप ने भले ही भारत के बारे में कहा हो कि भारत अमेरिका से बहुत ज्यादा टैरिफ लेता था और अब अमेरिका भारत के साथ व्यापार करके पैसा कमा रहा है, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की है। ट्रंप अपनी शर्तों पर भारत के साथ समझौता चाहते हैं और वह भारत के साथ संबंध खराब भी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में वह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि भारत के साथ व्यापार अमेरिकी हितों को ध्यान में रखकर होगा और साथ ही पीएम मोदी की तारीफ कर बातचीत के रास्तों को खुला रख रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के बारे में कहा, 'वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। हमारी आपस में बहुत अच्छी बनती है और हम एक समझौता कर लेंगे।'


और पढ़ें