logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15 साल बाद ललित मोदी ने भारत सरकार से माफी क्यों मांगी? VIDEO बना जंजाल

ललित मोदी ने विजय माल्या के साथ शूट की गई एक वीडियो को लेकर भारत सरकार से माफी मांगी है।

Lalit Modi apologises

ललित मोदी। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार से माफी मांगी है। उन्होंने यह माफी एक वायरल वीडियो को लेकर मांगी है। दरअसल, पिछले दिनों ललित मोदी लंदन में भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या के साथ पार्टी करते और दिखे थे। यह पार्टी विजय माल्या के 70 वें जन्मदिन के मौके पर हुई थी।

 

विजय माल्या की बर्थडे पार्टी में ललित मोदी भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व आईपीएल चेयरमैन खुद को और विजय माल्या को 'भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े' बता रहे हैं। इस दौरान दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं। ललित मोदी के इस बयान को देश का मजाक उड़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: विदेशी ताकत या कट्टरपंथ? तारिक रहमान के आते ही बांग्लादेश में बढ़ी हथियार तस्करी

किस वीडियो को लेकर विवाद?

ललित मोदी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा था, 'चलो भारत में फिर से इंटरनेट को ब्रेक करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त विजय माल्या। लव यू..' वीडियो में ललित मोदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े'। माल्या इस बात पर हंस रहे हैं।

 

 

 

ललित मोदी का माफीनामा

मगर, सोमवार (29 दिसंबर) को ललित मोदी ने इस बात को लेकर भारत सरकार से माफी मांगते हुए कहा, 'अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, खासकर भारत सरकार की, जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं, तो मैं माफी मांगता हूं। बयान का गलत मतलब निकाला गया और इसका मतलब ऐसा कभी नहीं था। एक बार फिर मैं दिल से माफी मांगता हूं।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: कभी PM, राष्ट्रपति रहे, फिर जाना पड़ा जेल, दुनिया के बदनाम नेताओं की कहानी

दोनों भगोड़ों पर क्या हैं आरोप?

बता दें कि ललित मोदी (2010) और विजय माल्या (2017) दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। दोनों भगोड़े अभी ब्रिटेन में रह रहे हैं और भारत में गंभीर घोटालों के आरोपों का सामना कर रहे हैं। ललित मोदी पर आईपीएल से जुड़े टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉक्सी ओनरशिप के आरोप हैं। प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि 2009 में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स देने में उन्होंने गड़बड़ी की और 125 करोड़ से ज्यादा की रिश्वत ली।

 

वहीं, विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक रहे हैं। उनके ऊपर बैंक लोन में धोखाधड़ी के आरोप हैं। वे बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया नहीं लौटा पाए। इसके चलते उन्हें 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।

 


और पढ़ें