logo

मूड

ट्रेंडिंग:

70 सेकंड में 16 करोड़ की लूट, अमेरिका में भारतीय मूल के ज्वैलर्स को बनाया निशाना

अमेरिका में भारतीय शोरूम पर हुए इस हमले के बाद वहां के लोकल व्यापारियों में अब अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेमोंट शहर में एक भारतीय-अमेरिकी परिवार के ज्वेलरी शोरूम 'कुमार ज्वेलर्स' में  बड़ी डकैती की घटना हुई है। यहां लगभग 20 से 25 नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ धावा बोलकर महज 70 सेकंड के अंदर करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने और हीरे के गहने लूट लिए। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर हथौड़ों और कुल्हाड़ियों से कांच के काउंटर तोड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

 

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह घटना तब हुई जब अचानक शोरूम के बाहर कई गाड़ियां आकर रुकीं। उनमें से दर्जनों नकाबपोश युवक निकले। सभी ने हुडी पहन रखी थी। वे सीधे शोरूम के अंदर घुसे और बिना किसी देरी के हथौड़ों से गहनों के डिस्प्ले केस तोड़ने लगे। बदमाशों ने मात्र 70 सेकंड के अंदर दुकान का लगभग 80 प्रतिशत कीमती सामान अपने बैगों में भरकर भाग निकले। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका बरसा रहे मिसाइल, कहां छिपे हैं खामेनेई?

मालिक और कर्मचारी ने दुकान से भागकर बचाई जान

यह शोरुम वर्मा परिवार का है, जो लंबे समय से फ्रेंमोंट में अपना बिजनेस चला रहे हैं। जिस समय यह हमला हुआ, उस वक्त शोरुम के मालिक और एक कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए दुकान के पिछले हिस्से की ओर भाग गए थे। राहत की बात यह रही कि इस पूरी लूटपाट के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही फ्रेमोंट पुलिस ने तुरंत मामला संभाला और लुटेरों की एक संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी उम्र 19 से 20  साल के बीच बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अफातुपेताइकी फासिसिला, जोस हेराडा-आरागॉन, एंड्रेस फिलिस्तीनो और टॉम पार्कर डोनेगन के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़े ग्रुप का हिस्सा हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 'सिर से गुजर रहे जेट, गिरी मिसाइलें', दुबई में फंसे हिंदुस्तानियों का हाल क्या?

भारतीय लोगों में बढ़ी चिंता

कैलिफोर्निया में आजकल दुकान का कांच तोड़कर सामान लूटने की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। पिछले कुछ महीनों में कई बार उन दुकानों को निशाना बनाया गया है, जिनके मालिक भारतीय या एशियाई देशों के रहने वाले हैं। इस ताजा डकैती के बाद वहां रह रहे भारतीय दुकानदारों और व्यापारियों के मन में सुरक्षा को लेकर काफी खौफ बैठ गया है। वे डरे हुए हैं कि अगली बार उनके साथ ऐसा न हो जाए।


और पढ़ें