logo

ट्रेंडिंग:

रणक्षेत्र में बदला मध्य पूर्व, एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट्स की कैंसिल

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष का असर हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। दुनियाभर की कई एयरलाइंस ने मध्य पूर्व में अपनी सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

Iran Israel war

इजराइल ईरान वार (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य पूर्व में जंग जैसे हालात के बीच कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। वहीं कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं को निलंबित किया है। इस बीच एयर इंडिया (Air India) ने भी मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सभी हवाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

एयर इंडिया ने एडवाइजरी में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। हालात सामान्य होने तक दुबई, अबू धाबी, रियाद, जेद्दा, दम्माम, दोहा, मस्कट और तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित रहेंगी। लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है और जरूरत के अनुसार आगे फैसला लिया जाएगा। इसी बीच एयर इंडिया की फ्लाइट AI139, जो 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी, वह भी देश लौट आई है।

 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका बरसा रहे मिसाइल, कहां छिपे हैं खामेनेई?

 

ईरान तनाव के बीच इंडिगो की एडवाइजरी

इंडिगो ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। उसने कहा कि वह ईरान और आसपास के एयरस्पेस से जुड़े अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। किसी भी बदलाव की जानकारी मोबाइल और ईमेल के जरिए दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: UAE से कतर तक, ईरान ने एक साथ 5 देशों पर किया मिसाइल अटैक

यूरोपीय देश भी अलर्ट

यूरोप के कई देशों ने भी अपने नागरिकों को चेतावनी दी है। ब्रिटेन ने ईरान से अपने कुछ कर्मचारियों को वापस बुला लिया है और वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी है। फ्रांस ने इजरायल और वेस्ट बैंक की यात्रा करने से बचने को कहा है। इटली और जर्मनी ने भी अपने नागरिकों से सावधानी बरतने और जरूरत न हो तो यात्रा टालने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान को मिटाने पर क्यों तुले डोनाल्ड ट्रंप? हमले के बाद बताया सीक्रेट प्लान

 

दुनिया की कई बड़ी एयरलाइंस ने भी अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें एयर फ्रांस, लुफ्थांसा, तुर्किश एयरलाइन्स, कतर एयरवेज और जापान एयरलाइंस शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर तेल की कीमतों, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पड़ सकता है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap