logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्लान रेडी, अमेरिका को भेजा, सिर्फ टाइमिंग का इंतजार; युद्ध पर अमादा नेतन्याहू

इजरायल ने ईरान पर हमले का प्लान तैयार कर लिया है। अमेरिकी सेना को उसे भेज दिया गया है। अब इंतजार टाइमिंग और ट्रंप से हरी झंडी मिलने का है।

Donald Trump, Benjamin Netanyahu and Mojtaba Khamenei

डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और मोजतबा खामेनेई। AI एडिट। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने लगा है। इजरायल किसी भी हाल में तेहरान पर हमला करने के फिराक में है। उसे बस अमेरिकी से मंजूरी मिलने का इंतजार है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी यही संकेत दिया है। चैनल 13 की रिपोर्ट के मुताबिक अपने मंत्रियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जरूरी है।

 

चैनल के मुताबिक इजरायली औरर अमेरिकी सेना ने प्लान तैयार कर लिया है। एक-दूसरे के साथ साझा भी किया है। सेनाओं ने इसे मंजूरी भी दे दी है। अब असल सवाल टाइमिंग और ट्रंप से मंजूरी मिलने का है। चैनल 12 ने भी एक इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के खिलाफ सैन्य हमले की संभावना काफी बढ़ गई है। उधर, अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोज ने दावा किया कि बेंजामिन नेतन्याहू अब डोनाल्ड ट्रंप को हमला करने के लिए मनाने में जुटे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पहली बार भारत आएंगे बालेन्द्र शाह, PM मोदी के साथ कई मुद्दों पर होगी बात

जल्दबादी में नहीं डोनाल्ड ट्रंप

चैनल 12 से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'ईरान के बारे में मैं कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं ले रहा हूं। हम देखेंगे कि साल की शुरुआत के बाद क्या होता है।' एक दिन पहले ही फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने ईरान पर बायोलॉजिकल हथियार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

ट्रंप ने कदम पीछे खींचे


इजरायली मीडिया के मुताबिक इजरायलन कई बार हमले का प्लान बनाया, लेकिन ट्रंप ने बार-बार अपने कदम पीछे खींच लिए। मगर मध्य-पूर्व में नए सिरे से तनाव बढ़ रहा है। इससे जंग के दोबारा शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। हाल ही में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री उपकरणों को निशाना बनाया है। धमकी दी कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो जंग का दायरा यूरोप तक बढ़ जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: तुर्की और इंडोनेशिया के बीच बढ़ता रक्षा सहयोग भारत के लिए क्यों चिंताजनक?

कड़ा जवाब मिलेगा: ईरान सेना

ईरानी आर्मी कमांडर मेजर जनरल आमिर हतामी ने कहा कि इलाके में दुश्मन की हरकतों पर निगाह रखी जा रही है। अपनी चेतावनी में हतामी ने कहा, 'अगर दुश्मन ने एक और हमला किया तो उसे बिना किसी भौगोलिक सीमा के और उसका साथ देने वालों को ज्यादा कड़ा जवाब मिलेगा।'


और पढ़ें