logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमारे खिलाफ दुष्प्रचार', Nvidia CEO जेन्सन हुआंग मामले पर चीन ने क्या कहा?

चीन ने अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग की जासूसी पर प्रतिक्रिया दी है। चीन ने इसे उनके खिलाफ दुष्प्रचार करार दिया है।

Nvidia CEO Huang

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग से जुड़े विवाद पर चीन ने पहली बार साफ प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने जासूसी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह चीन को बदनाम करने की कोशिश है। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि एलिस हुआंग चीन के लिए खुफिया जानकारी जुटा रही थीं और जेनसन हुआंग के साथ उनके करीबी संबंध थे। दूसरी ओर, जेनसन ने अपने निजी संबंध को स्वीकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनवीडिया के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। 

 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग सिंगापुर की टेक कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में सीनियर पद पर रह चुकी हैं। यह कंपनी एनवीडिया की चिप्स खरीदने और उसके कारोबार से जुड़ी रही है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस को चीन के स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय की ओर से बीजिंग के लिए जानकारी जुटाने और संवेदनशील तकनीक तक पहुंच बनाने का काम सौंपा गया था। रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई कि जेनसन हुआंग के साथ उनके संबंधों का इस्तेमाल एनवीडिया की उन्नत AI चिप्स और कंपनी की गोपनीय जानकारी तक पहुंच बनाने के लिए किया जा सकता था।

 

यह भी पढ़ें: 21 नवंबर को वैशाली दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, NDA के नेता तैयारी में जुटे

 

बेवफाई की बात स्वीकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजे ईमेल में अपनी पत्नी के साथ बेवफाई करने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है और इसके लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है। उन्होंने माफी मांगते हुए कंपनी, बोर्ड और शेयरधारकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात भी कही। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में महिला का नाम नहीं बताया। एनवीडिया ने कहा है कि वह मामले की स्वतंत्र जांच कराएगी। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि उसकी गोपनीय जानकारी या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है।

चीन ने बताया साजिश 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तथाकथित चीनी जासूसों से जुड़े आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों का मकसद चीन की छवि खराब करना है। बीजिंग ने इन दावों को बेबुनियाद अटकलें बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

क्या असर पड़ सकता है?

जेनसन हुआंग एनवीडिया के शुरुआती सदस्यों में हैं और करीब 33 साल से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी AI चिप्स के वैश्विक कारोबार की सबसे अहम कंपनियों में शामिल हुई है। इसलिए यह विवाद सिर्फ उनकी निजी जिंदगी तक सीमित नहीं है। जांच में अगर गोपनीय जानकारी लीक होने या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी खतरे की पुष्टि होती है, तो कंपनी और उसके नेतृत्व पर दबाव बढ़ सकता है। इससे निवेशकों का भरोसा और AI बाजार भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि, अभी उनके CEO पद से हटने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'मोदी बताएं बेरोजगारी-महंगाई कब खत्म होगी', PM पर भड़के तेजस्वी यादव

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और चीन के बीच सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है। अमेरिका ने चीन को उन्नत चिप्स की आपूर्ति पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। जेनसन हुआंग पहले भी चीन को एनवीडिया के चिप्स बेचने पर लगी पाबंदियों में ढील देने की पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से H200 चिप्स की बिक्री की अनुमति हासिल करने में भी भूमिका निभाई थी।


और पढ़ें