अमेरिका के कैलिफोर्नियां राज्य से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) में काम करने वाले एक टेक एग्जीक्यूटिव जोनाथन मैककिन्से की डबलिन में स्पोर्ट्स ग्राउंड की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के सास-ससुर श्याओयांग झांग और शिली चेन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।
खबरों की मानें तो जोनाथन का अपनी पत्नी कैंडिस जंग और उनके माता-पिता के साथ लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था। यह भी कहा जा रहा है कि मृतक के ट्रांसजेंडर होने को लेकर भी परिवार में काफी तनाव था।
यह भी पढ़ें: 'दिखावा खत्म हुआ...', अमेरिका की दादागिरी पर एस. जयशंकर ने दिया करारा जवाब
जोनाथन ने लगाए थे गंभीर आरोप
कोर्ट में शामिल दस्तावेज के अनुसार, जोनाथन ने आरोप लगाया था कि उनके सास-ससुर उनके ट्रांसजेंडर होने की वजह से टॉर्चर करते थे। उन्होंने कहा था कि 2010 में जब उनकी सर्जरी हुई थी तब उनके ससुर ने उनके साथ मारपीट की थी। साथ ही सास उनके साथ अक्सर अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी। 2011 में शादी करने के बाद दोनों के बीच में काफी कड़वाहट आ गई थी। जोनाथन ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी ने उन पर जानलेवा हमला किया था।
इसके उलट उनकी पत्नी ने भी जोनाथन पर मारपीट और पीठ की हड्डी में फ्रैक्चर का आरोप लगाया था। दोनों ने ही साल 2025 में अलमेडा काउंटी अदालत में एक-दूसरे के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा के आदेश के लिए आवेदन किया था। 2025 में ही जोनाथन पर बच्चे के साथ मारपीट के दो मामलों में आरोप तय हुए थे। इसमें उन्होंने खुद को बेगूनाह बताया था। कोर्ट ने उनको पैरेंटिग क्लास लेने की शर्त पर जमानत दी थी।
यह भी पढ़ें: जिस स्कूल में अरस्तू ने सिंकदर को पढ़ाया, उस स्कूल के बारे में अब क्या पता चला?
जोनाथन का कैसा रहा करियर?
जोनाथन 2023 से न्यूयॉर्क टाइम्स में काम करते थे। इससे पहले वह टेक इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा समय के लिए काम कर चुके थे। बड़ी कंपनियां जैसे स्प्लंक्स, कोरसेरा और ओरेकल आदि में काम करने का अनुभव था। न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए जोनाथन मैककिन्से के मौत पर दुख जताया है।