पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने बड़ा कांड कर डाला है। चौतरफा आलोचना के बाद इशाक डार पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। उनके पोते ने दो विदेशी महिलाओं के साथ लाहौर में गैंगरेप किया। अब यह मामला न केवल पाकिस्तान, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छा गया है। इस बीच लाहौर पुलिस ने इशाक डार के पोते समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को अभी एक अन्य आरोपी की तलाश है।
मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक 29 जून को गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता वेनेजुएला और नीदरलैंड की रहनने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इशाक डार के पोते मुहम्मद रजा डार की पिछले साल सिंगापुर में इन विदेशी महिलाओं से मुलाकात हुई थी। दोनों एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थीं और बिजनेस वीजा पर पाकिस्तान आई थीं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम को लगा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
सेना के करीबी सीनेटर ने मांगा इस्तीफा
अब इस हाई-प्रोफाइल गैंगरेप केस ने पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। सीनेटर फैसल वावदा ने उप-प्रधानमंत्री इशाक डार का इस्तीफा मांगा। सीनेटर ने दावा किया कि संबंधित विदेशी दूतावास के दखल के बाद उसे (रजा डार को) गिरफ्तार किया गया। इतने गंभीर आरोपों के बाद इशाक डार उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में विश्व के सामने पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कैसे कर सकते हैं।
पुलिस पर डार के रिश्तेदारों को बचाने का आरोप
सीनेटर फैसल वावदा को पाकिस्तान सेना का करीबी माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की केंद्र और पंजाब की प्रांतीय सरकार इस हाई-प्रोफाइल मामले में इशाक डार के रिश्तेदार को बचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को एक पारिवारिक निगम की तरह चलाया जा रहा है। अगर पाकिस्तान और उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को लेकर कोई चिंता है तो इशाक डार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ऊर्जा संकट से कैसे भारत उबरा? पीएम मोदी ने राजस्थान की धरती से बताया
क्या केस बदल रही लाहौर पुलिस?
सीनेटर फैसल वावदा ने आरोप लगाया कि मामले को गैंगरेप की जगह जबरन वसूली के रूप में दिखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पीड़ित विदेशी महिलाओं को तुरंत देश वापस करने की तैयारी है। बता दें कि यह हाई-प्रोफाइल मामला पाकिस्तान में भूचाल मचाने वाला है। शुक्रवार को ही इशाक डार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ तेहरान की यात्रा पर थे। वहां ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।