logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'10 दिन नहीं होंगे हमले', ईरान पर ट्रंप का एलान, अभी भी गिर रही हैं मिसाइल

ईरान से जारी बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि अमेरिका अगले 10 दिन तक किसी पावर प्लांट पर हमला नहीं करेगा। इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

donald trump announcement

डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा एलान, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि वह ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला रोक रहे हैं। इसके बाद ईरान ने उनका मजाक भी उड़ाया था। अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कहा है कि वह ईरानी सरकार के अनुरोध पर 10 दिन के लिए हमले रोक रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा है कि तमाम फेक न्यूज फैलाए जाने के बावजूद ईरान से अच्छी बातचीत हो रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका तो प्रयास कर रहा है लेकिन जिन देशों पर इसकी वजह से ज्यादा असर पड़ रहा है वे कुछ भी नहीं कर रहे हैं। इस सबसे इतर अभी भी ईरान के आसपास के देशों में हमले जारी हैं। ये हमले ईरान या इजरायल की ओर से किए जा रहे हैं। सऊदी अरब में कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया है और लेबनाने के बेरूत में भी मिसाइल गिर रही हैं।

 

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ही कहा था कि ईरान की ओर से बातचीत करने वाले लोग बेहद अजीब और अलग हैं। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के लोग डील करने की भीख मांग रहे जबकि यह काम उन्हें करना चाहिए क्योंकि उनकी सेना तबाह हो गई है और उनके पास कमबैक का कोई मौका नहीं बचा है। एक तरफ शांति की बात करके 5 दिन या 10 दिन तक हमले रोकने का एलान करने वाले ट्रंप के बारे में कहा जा रहा है कि वह जमीनी हमले की तैयारी भी कर रहे हैं। चर्चा है कि अगर ईरान अमेरिका की शर्तों पर राजी नहीं होता है तो ट्रंप जमीनी हमले का आदेश दे सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: फंस गया पेच, चाहकर भी अमेरिका के साथ समझौता क्यों नहीं कर सकता ईरान?


डोनाल्ड ट्रंप ने अब क्या कहा?

पहले ईरान को धमकाने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, 'ईरानी सरकार के अनुरोध पर मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने उनके पावर प्लांट्स की तबाही को 10 दिन के लिए यानी 6 अप्रैल 2026 के रात 8 बजे तक के लिए रोक दिया है। बातचीत अभी भी जारी है और फेक न्यूज मीडिया और अन्य लोगों की फर्जी बातों से इतर, अच्छी बातचीत हो रही है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।'

जारी है युद्ध

 

डोनाल्ड ट्रंप के इस एलान के बावजूद इजरायल या ईरान की ओर से नरमी नहीं दिखाई जा रही है। इजरायल लगातार लेबनान में हमले कर रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने दक्षिणी बेरूत में हमले किए हैं। लेबनान के अलावा सऊदरी अरब में भी दर्जनों ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए हैं। इजरायल ने भी कहा है कि उसने ईरान से आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। कुवैत का भी कहना है कि वह अपने ऊपर हो रहे मिसाइल और ड्रोन अटैक का जवाब लगातार दे रहा है।

 

यह भी पढ़ें: मॉल और पेट्रोल पंप पर भी मिलेगी शराब, देश के इस शहर में मिली मंजूरी

 

वहीं, इजरायल के हाइफा शहर में फाइटर जेट फ्यूल टैंक पर हुई ईरानी हमले के बाद इजरायल की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। इससे पहले ईरानी नेवी के कमांडर एडमिरल अलीरेजा तांगसिरी को मार गिराने का दावा इजरायल की ओर से किया गया था। अब अमेरिका ने भी इसी दावे को दोहराया है।


और पढ़ें