logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद का WHO से इस्तीफा, फ्रॉड की जांच के बीच छोड़ा पद

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला धोखाधड़ी की जांच के बीच आया।

Sheikh Hasina daughter Saima Wazed resigns from WHO

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश की पूर्व प्रदानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइना वाजेद ने विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दिया। यग फैसला उनके खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य अनियमितताओं की जांच के बीच आया है। WHO और बांग्लादेश के अधिकारी उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं।

 

साइमा वाजेद ने 2024 की शुरुआत में पांच साल के कार्यकाल के लिए यह पद संभाला था। हालांकि, पिछले साल उन्हें पहले छुट्टी पर भेजा गया और बाद में बिना वेतन के प्रशासनिक अवकाश पर रखा गया। बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने मार्च 2025 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए थे। साइमा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम जीते तो हर आदमी को देंगे 5000 डॉलर', ट्रंप ने मुफ्त वाला वादा क्यों किया?

इस्तीफे में साइमा ने क्या कहा?

रॉयटर्स के अनुसार, WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस को भेजे इस्तीफे में साइमान ने कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियां प्रभावी तरीके से निभाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि इस वजह से WHO के नेतृत्व पर उनका भरोसा और विश्वास खत्म हो गया है। साइमा ने यह भी कहा कि करीब एक साल से बिना वेतन छुट्टी पर रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। WHO ने उनके इस्तीफे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। संगठन ने पहले भी मामले को गोपनीय बताते हुए उनके खिलाफ चल रही जांच पर टिप्पणी करने से इनकार किया था।

साइमा पर लगे कई आरोप

साइमा पर चीन की यात्रा से जुड़े करीब 901 डॉलर के खर्च में वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। उन्होंने इसे अपने सहायक की ओर से खर्च की भरपाई के दौरान हुई प्रशासनिक गलती बताया। उनकी शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाए गए। साइमा ने कहा कि उन्हें ऑटिज्म के क्षेत्र में काम के लिए मानद डॉक्टरेट मिली है और उन्होंने WHO प्रमुख को इसकी जानकारी दी थी। WHO ने बांग्लादेश में जमीन का एक टुकड़ा अवैध तरीके से हासिल करने का आरोप भी लगाया। साइमा ने कहा कि यह जमीन उन्होंने WHO में शामिल होने से पहले हासिल की थी और संबंधित कानून के तहत वह इसकी हकदार थीं।

 

यह भी पढ़ें: सिक्योरिटी चैलेंज या अमेरिकी इश्क, पाकिस्तान पर क्यों घट रही चीन की दिलचस्पी?

मां के सत्ता से हटने के बाद बढ़ीं मुश्किलें

साइमा का इस्तीफा उनकी मां शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद परिवार पर बढ़े दबाव के बीच आया है। अगस्त 2024 में सरकार विरोधी आंदोलन के बाद हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गईं। इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी।

 

साइमा वाजेद भी WHO में क्षेत्रीय निदेशक बनने से पहले नई दिल्ली में रहती थीं। 2024 के संकट के दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर दुख जताया था और कहा था कि वह उस दौरान अपनी मां से मिल नहीं सकीं।


और पढ़ें