logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लैंड हो रहा था विमान तभी सामने आया प्राइवेट जेट...देखें VIDEO

अमेरिका में मंगलवार को प्लेन और प्राइवेट जेट की टक्कर होते-होते बची। इसका एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है। सभी यात्री सुरक्षित है।

Us Chicago southwest plane

विमान, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हाल के दिनों में अमेरिका में कई विमान दुर्घटनाएं हुई है। इसी कड़ी में शिकागो में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। मंगलवार की सुबह शिकागो मिडवे एयरपोर्ट पर एक साउथवेस्ट विमान और एक प्राइवेट जेट की टक्कर होते-होते बची। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट जेट बिना परमिशन के रनवे पर पहुंच गया था और उसी समय साउथवेस्ट एयरलाइंस 2504 रनवे पर लैंड कर रही थी।

 

हालांकि, टक्कर से बचने के लिए पायलन ने तुरंत लैंडिंग रद्द कर दी और प्लेन को फिर से हवा में उड़ाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों विमान को आमने-सामने देखा जा सकता है। इस घटना की वीडियो हैरान कर देने वाला है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि साउथवेस्ट विमान आसमान से लैंडिंग करने के लिए रनवे की तरफ बढ़ रहा है। जैसे ही यह विमान लैंडिंग करने वाला था वैसे ही सामने से एक प्राइवेट जेट चैलेंजर 350 आ गया। पायलट ने तुंरत एक्शन लेते हुए विमान की लैंडिंग रोकी और हवा में एक बार फिर विमान को उड़ाया। 

 

 

यह भी पढ़ें: पंजाबी गाने 'TRUMP' की वजह से भारतीयों को अमेरिका से किया गया डिपोर्ट?

10 मिनट बाद एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट के चक्कर लगाए और लगभग 10 मिनट बाद एयरपोर्ट पर दोबारा से लैंडिंग की। यह विमान मंगलवार सुबह ओमाहा से रवाना हुआ था। वहीं, प्राइवेट जेट नॉक्सविले के लिए रवाना हुआ। इस घटना के बीच किसी को कोई चोट नहीं आई। एयरलाइन ने CNN को बताया कि बिना किसी हादसे के विमान एयरपोर्ट पर लैंड हुई। घटना की जांच की जाएगी। बता दें कि अमेरिका में हाल ही में कई विमान दुर्घटनाएं हुई है। इससे पहले प्लेन और हेलीकॉप्टर की टक्कर हुई थी जिसमें 67 लोगों की मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से दिखा जगमगाता हुआ प्रयागराज, ISS से महाकुंभ की तस्वीरें

2025 में, अमेरिका में विमान हादसों की संख्या

29 जनवरी 2025: वॉशिंगटन डी.सी. के पास एक अमेरिकी एयरलाइंस के क्षेत्रीय जेट और एक यू.एस. आर्मी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर में 67 लोगों की मौत हुई।

 

31 जनवरी 2025: फिलाडेल्फिया में एक मेडिकल जेट दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई। 

6 फरवरी 2025: अलास्का में एक छोटे विमान की दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु हुई। 

10 फरवरी 2025: एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर दो निजी विमानों की टक्कर में 1 व्यक्ति की मृत्यु और 4 घायल हुए। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें