logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भिड़ंत, कम से कम 30 लोगों की मौत

स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। दावा किया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। मैड्रिड-अंडालूसिया रूट को बंद कर दिया गया है।

Spain Train Collapsed स्पेन में ट्रेन हादसा

स्पेन में ट्रेन हादसा। Photo Credit: visegrad24/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। रेल नेटवर्क संभालने वाली कंपनी ADIF के मुताबिक हादसा मोरा और ओर्गाज कस्बों के बीच हुआ।

कास्तिला-ला मांचा इलाके की सरकारी प्रवक्ता एस्थर पाडिला ने बताया कि दोनों ट्रेनें मैड्रिड से सेविल की ओर जा रही थीं। एक ट्रेन खड़ी दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से जा टकराई। इससे दूसरी ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।  

ADIF ने कहा कि मैड्रिड, सिउदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवा रोक दी गई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें: 293 गुना ज्यादा अपराध, ढाई गुना कम है पुलिस, स्पेन की तुलना में कहां है गोरखपुर?

दो कंपनियों की ट्रेनें, 500 से ज्यादा यात्री सवार

एस्थर पाडिला ने कहा है कि टक्कर रेनफे और इरियो कंपनियों की ट्रेनों के बीच टक्कर हुई है। इसमें इरियो के दो डिब्बे पटरी से उतरे। रेनफे ट्रेन में 397 और इरियो ट्रेन में 147 यात्री सवार थे। घायलों की संख्या और हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

पहले दावा किया जा रहा था कि 10 लोगों की मौत हुई है, अब कहा जा रहा है कि 30 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। मृतकों के आंकड़े बढ़ सकते हैं। एल पाइस ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि कई लोग घायल हुए हैं और मौके पर मेडिकल टीमें पहुंची हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान से नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें: 57 की मौत, 48 हजार लौटे; स्पेन में अचानक क्यों घुसे 60 हजार घुसपैठिये?

स्पेन की तैयारी क्या है?

उर्दा सिटी के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं ने उनसे घायलों के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने X पर लिखा कि वे टोलेडो के गंभीर रेल हादसे से स्तब्ध हैं। उन्होंने सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। प्रधानमंत्री का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। विपक्षी पीपुल्स पार्टी ने भी अपने सभी चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

पहले भी स्पेन में टकराईं हैं हाई स्पीड ट्रेनें

यह हादसा जनवरी में हुए एक हादसे के करीब 9 महीने बाद हुआ है। तब इसी रूट पर इन्हीं कंपनियों की हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई थीं और 46 लोगों की मौत हुई थी। हादसा कोर्दोबा प्रांत के अडामुज के पास हुआ था। उसमें एक ट्रेन पटरी से उतरकर सामने से आ रही ट्रेन से टकरा गई थी। उस हादसे के बाद रेलवे के रखरखाव में निवेश को लेकर बहस शुरू हुई थी।

Related Topic:#Spain News

और पढ़ें