logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI से पूछता था घरवालों को खत्म करने के तरीके, मां और भाई को जान से मार डाला

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में 17 साल के टीनएजर ने इंटरनेट और AI पर परिवार को खत्म करने के तरीके सर्च करने के बाद अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी है।

AI Generated Image

प्रताकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के मैसाचुसेट्स के एक्टन में मार्था लेन के पास 17 साल के अर्जुन अरविंद ने इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर परिवार को खत्म करने के तरीके सर्च किए। इसके बाद उसने अपनी 45 साल की मां सुधा वेंकटेशन और 14 साल के भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी टीनएजर को गिरफ्तार कर लिया है और कॉनकॉर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

मंगलवार 11 अगस्त को लड़के के पिता काम पर गए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने सुबह के समय अपनी पत्नी सुधा से फोन पर बात की थी। इसके बाद उनके छोटे बेटे को आखिरी बार उसी दिन दोपहर के समय घर पर देखा गया था। मंगलवार की शाम को ठीक 6:37 मिनट पर लड़के के पिता ने पुलिस को फोन किया। वह बहुत ज्यादा परेशान थे क्योंकि वह अपने घर के किसी भी सदस्य से फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे। उसी समय घर पर बच्चों को पढ़ाने आने वाले एक ट्यूटर भी वहां पहुंचा था और उसने भी बताया कि घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। यह बात सुनकर पुलिस तुरंत उनके घर पहुंच गई।

 

यह भी पढ़ें: दादा-दादी को मारकर घर से निकला, थाईलैंड के स्कूल में 6 को मार डाला

 

जब पुलिस घर के अंदर गई तो उन्हें वहां दोनों लोगों के शव मिले। सिद्धार्थ का शव घर की पहली मंजिल पर पड़ा हुआ मिला और मां सुधा का शव घर के बेसमेंट में मिला। पुलिस ने देखा कि दोनों के शरीर पर चोट के बहुत गहरे निशान थे। अभी डॉक्टर और मेडिकल टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत की असली वजह क्या थी और इस हत्या को करने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया था। इस बारे में जानकारी डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।

वेयलैंड इलाके की पार्किंग में मिली कार

इस घटना को करने के बाद आरोपी घर पर नहीं रुका बल्कि वह अपनी मां की कार लेकर वहां से भाग गया था। पुलिस ने तुरंत उसके नाम का अलर्ट जारी किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन यानी बुधवार की सुबह पुलिस को वेयलैंड इलाके की एक पार्किंग में वही कार मिल गई। पुलिस उस समय वहां मौजूद थी तभी उन्हें वह मिल गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

 

इस मामले की जांच कर रहे मिडलसेक्स काउंटी के सरकारी वकील के कार्यालय ने बताया कि इस घटना को करने से पहले अर्जुन ने इंटरनेट और एआई पर कई बार सर्च किया था। उसने यह खोजा था कि अपने ही परिवार को कैसे खत्म किया जाए और परिवार को मारने के क्या तरीके हो सकते हैं। उसने इंटरनेट पर ऐसी ही बातें और प्लानिंग सर्च की थीं।

 

यह भी पढ़ें: अदालत की भी नहीं मान रहे ट्रंप, फिर लाए बर्थ सिटिजनशिप रोकने वाला नियम

कॉनकॉर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेशी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर मामले दर्ज किए हैं। उस पर अपनी मां और भाई की हत्या करने के दो आरोप लगे हैं। इसके अलावा उस पर घर के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाए गए हैं। नियम के मुताबिक, उसे पहले बच्चों की अदालत में ले जाया जाना था लेकिन बच्चों की अदालत के पास हत्या जैसे मामलों की सुनवाई करने का अधिकार नहीं होता है। इसी वजह से अब उसे कॉनकॉर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां इस मामले की आगे की कार्रवाई होगी।


और पढ़ें