logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इसीलिए सब इजरायल से नफरत करते हैं', बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप

लेबनान पर लगातार हमले कर रहे इजरायल पर अब डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। फोन पर हुई बातचीत में नेतन्याहू को जमकर सुनाते हुए ट्रंप ने कहा कि इसीलिए सब इजरायल से नफरत करते हैं।

ai generated image of trump vs netanyahu

ट्रंप पर भड़के नेतन्याहू, Photo Credit: ChatGPT

ईरान मामले पर नरम पड़ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब इजरायल से भी ऐसा ही चाहते हैं। दूसरी तरफ, इजरायल इन बातों पर सहमत नहीं है। यही वजह है कि बीते एक महीने में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब फोन पर बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ही खरी-खोटी सुना डाली। अब खबरें आई हैं कि हालिया बातचीत में ट्रंप ने नेतन्याहू को जमकर सुनाया। उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से कह दिया कि यही सब कारण है कि पूरी दुनिया इजरायल से नफरत करती है। ट्रंप ने भड़कते हुए अंदाज में नेतन्याहू ने यह भी कहा कि आखिर तुम करना क्या चाहते हो? दूसरी तरफ इजरायल ने एक बयान जारी करके फिर से कह दिया है कि उसका रुख ठीक वही है जो पहले था।

 

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को फोन पर बातचीत की। ट्रंप ने नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के प्रति दुनिया के तमाम देशों की नफरत का कारण नेतन्याहू ही हैं। दोनों नेताओं की यह बातचीत तब हुई है जब ईरान ने चेतावनी जारी की है कि अगर लेबनान में इसी तरह सैन्य कार्रवाई जारी रही तो वह अमेरिका से अपने सभी तरह के राजनियक संबंध तोड़ लेगा। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ईरान से बातचीत की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ इजरायल की ओर से लेबनान में लगातार हमले किए जा रहे हैं। यही वजह है कि अब डोनाल्ड ट्रंप इजरायली प्रधानमंत्री पर ही भड़क गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल और एंटोनियो गुटेरेस के रिश्ते कैसे बिगड़े, किस रिपोर्ट से नेतन्याहू खफा?

नेतन्याहू से क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की इस बातचीत के बारे में Axios ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से खबर लिखी है। इस अधिकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, 'What the F*** are you doing यानी तुम कर क्या रहे हो? अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। हर कोई इजरायल से नफरत करता है और इसकी वजह तुम हो।' ट्रंप ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमलों को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।

 

इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक हिज्बुल्लाह कमांडर मारने के लिए पूरी बिल्डिंग तबाह कर देने को लेकर नेतन्याहू को जमकर सुनाया। पूरी बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को खूब खरीखोटी सुनाई लेकिन आखिर में बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की ओर से बयान जारी करके कह दिया गया कि उसका रुख अभी भी वैसा ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: 'बातों पर भरोसा नहीं...', ट्रंप के वादों को बार-बार खारिज क्यों कर रहा ईरान?

 

इस बातचीत के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा है, ' मैंने आज बेंजामिनत नेतन्याहू से बात की और उनसे कहा है कि लेबनान के बेरूत में भारी हमले न करें। उन्होंने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। इसके लिए धन्यवाद। मैंने हिजबुल्लाह के नेताओं से भी बात की और वे इजरायल पर होने वाले हमले रोकने को राजी हो गई हैं। बदले में इजरायल भी उन्हें निशाना नहीं बनाएगा। देखते हैं कि यह कितना लंबा चलता है।'


बातचीत तेज होने का दावा कर रहे ट्रंप

उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत तीव्र गति से जारी है। ईरान की ओर से नए सिरे से हमले किए जाने से सीजफायर कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है लेकिन इसी बीच ट्रंप ने ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ईरान के साथ बातचीत तेज गति से जारी है।’

 

यह भी पढ़ें: 'ओमान को उड़ा देंगे', 200 साल पुराने साथी को अमेरिका ने क्यों धमकी दी?

 

ईरान और अमेरिका के बीच नाममात्र का सीजफायर ऐसे जवाबी हमलों और पलटवारों से बार-बार परखा जा रहा है जबकि दोनों देशों के अधिकारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे समझौता होने के कितने करीब हैं और हमले से इन वार्ताओं के पटरी से उतरने का खतरा भी है। 


और पढ़ें