logo

मूड

ट्रेंडिंग:

40 साल बाद क्यों बदली जगह? US कैपिटल के अंदर शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह अमेरिकी कैपिटल के अंदर होगा।

Donald Trump oath ceremony

डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। वह चार साल के अंतराल के बाद फिर से राष्ट्रपति पद संभालेंगे। हालांकि, यह दूसरी बार ऐसा होगा कि अमेरिका का राष्ट्रपति US कैपिटल के भीतर राष्ट्रपति पद की शपथ लेगा। इससे पहले 1985 में ऐसा हुआ था।

 

दरअसल, इस समय अमेरिका में भीषण ठंड पड़ रही है। भारी बर्फबारी के कारण शपथ ग्रहण समारोह को अमेरिकी कैपिटल के अंदर करने का फैसला लिया गया है। अमेरिका का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि वाशिंगटन डी.सी का तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा सकता है। पहले ही देश में आर्कटिक तूफान चल रहा है जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सोशल मीडिया पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिका के मौसम को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर कहा, 'वाशिंगटन डी.सी का तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने की संभावना है। मैं नहीं चाहता कि इससे लोग प्रभावित हो, इसलिए मैंने प्रेयर और अन्य भाषण के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह भी US कैपिटल में देने का आदेश दिया है।'

 

यह भी पढ़ें: बाइडेन ने जाते-जाते ऐसा क्या कर दिया जिसने बढ़ा दी रूस की टेंशन?

पहली बार ऐसा कब हुआ था?

अमेरिका में भीषण ठंड पड़ने के कारण पहली बार शपथ ग्रहण समारोह 1985 में US कैपिटल के अंदर किया गया था। पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने शपथ लिया था। ट्रंप ने इसका जिक्र किया और कहा कि समर्थक कैपिटल वन एरिना के अंदर स्क्रीन पर समारोह देख सकते हैं। बता दें कि कैपिटल वन एरिना वाशिंगटन शहर में स्थित एक खेल स्थल जहां 20 हजार लोग बैठ सकते हैं।

 

ट्रंप के शपथ ग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल?

राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू. बुश और बिल क्लिंटन भी इस समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, मिशेल ओबामा ने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। कांग्रेस के कई रिपब्लिकन सदस्य भी इसमें शामिल होंगे लेकिन बड़ी संख्या में कांग्रेसी डेमोक्रेट्स ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने की योजना बना रहे हैं, जिनमें सदन की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी भी शामिल हैं।

 


और पढ़ें