logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दो भारतीय ने गुटखा खाकर सड़क पर बना दी 'रंगोली', 3 लाख रुपये का लगा जुर्माना

लंदन की सड़कों पर थूकना दो भारतीयों को बहुत महंगा पड़ गया। दोनों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। भारत वाली आदत विदेश में इतनी भारी पड़ेगी, शायद दोनों ने इस बारे में सोचा नहीं था।

Pan Masala

पान के थूकने से लाल हुई जगह। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत में पान खाने वाले कहीं पर भी थूक देते हैं। 500 से 1000 रुपये तक जुर्माने की बात लिखी होती है। भला इसका ख्याल कौन रखता है। अस्पताल, स्टेशन, सरकारी दफ्तरों तक के कोने लाल पड़े होते हैं। जहां लिखा होता है कि 'यहां थूकना मना है', सबसे ज्यादा वही पर ही थूका जाता है। मगर लंदन जैसे शहर में गुटखा खाकर थूकना दो भारतीयों को बेहद महंगा पड़ गया। 

 

यहां के किंग्सबरी स्टेशन के बाहर पान थूकने पर एक व्यक्ति पर 1,391 पाउंड का जुर्माना लगाया गया। अगर भारतीय रुपये में बात करें तो यह रकम करीब 1.45 लाख रुपये बनती है। वहीं नॉर्थ वेम्बली स्टेशन के करीब क्लेरेंडन गार्डन्स में पान खाकर थूकने वाले शख्स पर भी इतना ही जुर्माना लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिम लंदन गुटखा खाने वालों से बेहद परेशान हैं। यहां कई सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा थूकने के मामले सामने आ चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: किन देशों के तेल पर चलती हैं भारत की गाड़ियां? कहां से आता है तेल

पहले 100 पाउंड का लगा था जुर्माना

ब्रेंट काउंसिल के मुताबिक अक्षित पटेल ने किंग्सबरी स्टेशन के बाहर किंग्सबरी रोड पर गुटखा थूका था। वहीं नॉर्थ वेम्बली स्टेशन के पास क्लेरेंडन गार्डन्स में हितेश पटेल ने अपने पान से 'रंगोली' बनाई थी। शुरुआत में दोनों पर 100 पाउंड का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने के कारण मामला अदालत पहुंचा। इसके बाद जुर्माने की रकम को काफी बढ़ा दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: छात्र की हत्या के बाद वाराणसी में बवाल, नारेबाजी-हंगामा के बीच छावनी बना कैंपस

सड़कों पर थूकने वालों पर एक्शन जारी रहेगा 

सार्वजनिक क्षेत्र और प्रवर्तन की कैबिनेट सदस्य पार्षद कृपा सेठ ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा थूकने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सड़क को गंदा करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। जुर्माना लगाना अपराधियों को स्पष्ट संदेश है। अगर आप हमारी सड़कों पर गंदगी फैलाएंगे तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे। इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमें खुशी है कि हमने जुर्माना राशि को दोगुना कर दिया है।

Related Topic:#International News

और पढ़ें