logo

ट्रेंडिंग:

'मोदी ने मुझे भरोसा दिलाया है', ट्रंप का दावा- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा।

pm modi donald trump

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PMO India)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। अब उन्होंने दावा किया है कि भारत, रूस से तेल खरीदना बंद करने वाला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे 'भरोसा' दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।


न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है। उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे आज भरोसा दिलाया है कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बहुत बड़ा पड़ाव है।'


रूस से तेल खरीदने का हवाला देते हुए ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ बढ़ा दिया था। यह किसी देश पर ट्रंप की ओर से लगाया गया सबसे ज्यादा टैरिफ है। ट्रंप और उनकी सरकार यह भी आरोप लगाते रहे हैं कि भारत सस्ते में तेल खरीदकर बाहर बेचकर मुनाफाखोरी कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें-- चीन, जापान और US की कंपनी फिर 99% मोबाइल 'मेड इन इंडिया' कैसे?

और क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने यह भी कहा कि अब वह 'चीन से भी यही करवाएंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके 'बहुत अच्छे संबंध' हैं। ट्रंप ने आगे कहा, 'अब तेल नहीं मिलेगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव तत्काल नहीं, बल्कि थोड़े समय बाद होगा।

 

ट्रंप ने कहा, 'मोदी एक महान व्यक्ति हैं। मैं सालों से भारत को देख रहा हूं। यह एक अद्भुत देश है और हर साल आपको एक नया नेता मिलता है। मेरे दोस्त लंबे समय से वहां हैं और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से कोई तेल खरीदा जाएगा। वह रूस से अपना तेल नहीं खरीद रहे हैं। वह ऐसा तुरंत नहीं कर सकते। यह एक छोटी सी प्रक्रिया है लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'हम राष्ट्रपति पुतिन से बस यही चाहते हैं कि वह इसे रोकें और यूक्रेनियों को मारना बंद करें। दोनों नेताओं (पुतिन और जेलेंस्की) की नफरत बहुत ज्यादा है। यह एक बाधा है।'


ट्रंप ने कहा, 'अगर भारत तेल खरीदना बंद करता है तो यह बहुत आसान हो जाएगा। वह रूस से तेल नहीं खरीदेंगे और जब युद्ध खत्म हो जाएगा तो वह फिर से रूस के पास जा सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें-- एक मीटिंग के बाद टाटा ट्रस्ट में क्यों शुरू हो गया झगड़ा? पढ़िए कहानी

पुतिन ने दी थी अमेरिका को वॉर्निंग

कुछ दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा था कि ट्रंप के टैरिफ का दांव उल्टा पड़ सकता है। 


पुतिन ने कहा था, 'अगर भारत हमसे तेल खरीदना बंद करता है तो उसे नुकसान होगा। लेकिन मेरा विश्वास कीजिए भारत जैसे देश के लोग राजनीतिक नेतृत्व के फैसलों पर बारीकी से नजर रखते हैं और वे कभी किसी के सामने खुद को अपमानित नहीं होने देंगे।'


उन्होंने कहा था, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी को जानता हूं। वह खुद भी इस तरह का कदम कभी नहीं उठाएंगे।' उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका खुद रूस से एनरिच्ड यूरेनियम खरीदता लेकिन दूसरे देशों को रूसी एनर्जी प्रोडक्ट खरीदने से रोकता है।


उन्होंने कहा था कि व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए रूस, भारत से ज्यादा से ज्यादा कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीद सकता है। पुतिन ने कहा, 'अमेरिका के टैरिफ के कारण भारत को होने वाले नुकसान की भरपाई रूस से कच्चे तेल के आयात से हो जाएगी।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap