logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वह बहुत क्रीप इंसान था, मेरा उससे कोई संबंध नहीं', अब डोनाल्ड ट्रंप ने दी सफाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में कई बार आया है। अब ट्रंप ने एपस्टीन के साथ उनके लिंक को लेकर सफाई दी है और कहा है कि उनके एपस्टीन से कोई संबंध नहीं था।

Donald trump

डोनाल्ड ट्रंप । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आने के बाद अब सफाई दी है। उन्होंने जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और मुझे पूरी तरह से क्लीन चिट मिल चुकी है। ट्रंप की सफाई ऐसे समय में आई है जब उकी कुछ तस्वीरें जेफरी एपस्टीन के साथ वायरल हो चुकी हैं और उनके विरोधी उनके और एपस्टीन के रिश्ते को लेकर उन पर सवाल उठा रहे हैं।  

 

आरोपों पर जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वे (विरोधी) इस उम्मीद में गए थे कि उन्हें एपस्टीन के साथ मेरे संबंधों के बारे में कुछ मिल जाएगा और उन्हें ठीक इसका उल्टा मिला। मैं पूरी तरह से बरी हो गया हूं।'

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, मंत्रिमंडल से चुनौतियों तक, सब जानिए

एपस्टीन पर लगाए आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एपस्टीन पर उनके खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में एपस्टीन ने उनके खिलाफ काम किया था। ट्रंप ने कहा, 'असल में जेफरी एपस्टीन यह सुनिश्चित करने में  लगा था कि मैं चुनाव जीत ना जाऊं। उसके साथ कुछ लेखक भी थे। हालांकि, वह एक घटिया इंसान था और अब मैं पूरी तरह से बरी हो गया हूं।'

 

ट्रंप और एपस्टीन की कई तस्वीरें एक साथ वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर भी ट्रंप ने जवाब दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि उनके एपस्टीन के साथ संबंध थे लेकिन 200 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एपस्टीन से संबंध तोड़ लिए थे। ट्रंप ने दावा किया कि एपस्टीन ने उनके एक कर्मचारी को भर्ती किया था, जिसके बाद उन्होंने उससे संबंध तोड़ दिए थे। 

व्हाइट हाउस भी दे चुका सफाई

व्हाइट हाउस ने भी एपस्टीन और ट्रंप के लिंक पर सफाई दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिंडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन को अपने क्लब से निकाल दिया था क्योंकि वह एक क्रीप व्यक्ति था। कैरोलिन लेविट ने कहा, 'राष्ट्रपति लगातार यह बात कह रहे हैं कि उन्होंने एपस्टीन से संबंध तोड़ लिए थे और उसे अपने क्लब से निकाल दिया था क्योंकि वह एक क्रीप व्यक्ति था। इन फाइलों में जिन दूसरे लोगों के नाम हैं ट्रंप उनसे अलग हैं। ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन के साथ अपने रिश्ते खत्म कर दिए और सालों तक इस बारे में ईमानदार और ट्रांसपेरेंट रहे। मुझे लगता है कि प्रेसिडेंट ने जो भी कहा है, वह हमेशा सच कहा है। जेफरी एपस्टीन और उसके घिनौने अपराधों से जुड़े तीन मिलियन से ज्यादा डॉक्यूमेंट्स का जारी होना दिखाता है कि राष्ट्रपति ट्रंप और ट्रंप प्रशानस ने इन फाइलों को सामने लाने में कितनी ट्रांसपेरेंसी दिखाई है।'

 

यह भी पढ़ें: 'बाथरोब पहनकर पहुंच गया था कॉलेज...' US में मृत छात्र के रूममेट ने बताया सच

एपस्टीन फाइल में ट्रंप का नाम

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन से जुड़े करीब तीन लाख पन्नों का रिकॉर्ड अब तक जारी किया है। हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने 2,000 वीडियो और 1 लाख 80 हजार तस्वीरें जारी की है। इन फाइलों में कई बड़े राजनीतिक और बिजनेस वर्ल्ड के चेहरों के नाम शामिल हैं। इन्हीं नामों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल है। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें