logo

ट्रेंडिंग:

TikTok पर हो गई US-चीन में डील? ट्रंप और जिनपिंग के बीच जल्द बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि चीन के साथ TikTok को लेकर भी समझौता हो गया है। इस समझौते को शुक्रवार को ट्रंप और शी जिनपिंग की मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा।

America

डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप चुनाव से पहले से ही चीन को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताते आए हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने चीन के हितों के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए, जिनमें चीन पर 150 प्रतिशत टैरिफ लगाना भी शामिल था। इन्हीं फैसलों में चीन की सोशल मीडिया ऐप TikTok के अमेरिका में बिजनेस से जुड़ी कई शर्तें भी शामिल थी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब संकेत दिए हैं कि चीन के साथ TikTok को लेकर समझौता हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिना नाम लिखा कि एक विशेष कंपनी के साथ समझौता हो गया है।

 

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड मीटिंग बहुत अच्छी रही। यह बहुत जल्द ही समाप्त होगी। एक कंपनी पर भी समझौता हुआ, जिसे हमारे देश के युवा बचाना चाहते थे। अब वह बहुत खुश होंगे।' ट्रम्प ने कहा कि वह शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चीन और अमेरिका के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- प्लेन हाईजैक करने वाले नेता से हुई सुशीला कार्की की शादी, पढ़िए कहानी

TikTok को लेकर हुआ समझौता?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी तक चीन के साथ TikTok पर किसी भी समझौते पर कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से चीन के साथ बातचीत का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि हमारे पास TikTok पर समझौता करने के लिए एक टाइमलाइन है। बता दें कि अमेरिका ने TikTok को समझौते के लिए 17 सितंबर तक का समय दिया है। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा,'दोनों नेता (राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग) शुक्रवार को इस सौदे को पूरा करने के लिए बातचीत करेंगे। चीन के साथ हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमने बातचीत को TikTok पर ही रखना पसंद किया। हम लगभग एक महीने के बाद फिर से किसी अलग जगह पर व्यापार वार्ता करेंगे।'

क्यों हुआ था विवाद?

यह विवाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में बनाए एक कानून के कारण शुरू हुआ था। इस कानून के तहत अगर कोई ऐप चीन की कंपनी के पास हो, तो उसे अमेरिका में बंद किया जा सकता है। उनकी सत्ता से विदाई के बाद डोनालड ट्रंप प्रशासन ने चीन की कंपनी बाइटडांस की ऐप TikTok पर 9 जनवरी 2025 को कानूनी रूप से प्रतिबंध लगाया था।

 

हालांकि, अभी भी यह ऐप अमेरिका में चल रही है और TikTok को 17 सितंबर तक का समय दिया गया है। अमेरिका की सख्ती के बाद कहा जा रहा था कि TikTok को अमेरिका में काम जारी रखने के लिए किसी अमेरिकी व्यक्ति को कंपनी को बेचना होगा, वरना ऐप पर पाबंदी लग जाएगी। हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच जारी वार्ता का बीच अब TikTok पर समझौते की बात सामने आ रही है।

 

यह भी पढ़ें-- साजिश, क्रांति या कुछ और, नेपाल के Gen Z जानते हैं कि क्या कर दिया है?

युवाओं को पसंद है TikTok

अमेरिका में TikTok ऐप काफी लोकप्रिय है। अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका के युवा और बच्चे इस ऐप को पसंद करते हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि TikTok खरीदने के लिए अमेरिकी ग्राहक लाइन में लगे हुए हैं और वह डेडलाइन बढ़ा सकते हैं। हालांकि, हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इस। मैं बच्चों के लिए इसे बचाना चाहूंगा क्योंकि उन्हें यह पसंद है।

स्पेन में जारी है बातचीत

चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ युद्द के बाद अब दोनों देशों ने बातचीत के जरिए मुद्दों को हल करने का मन बनाया है। दोनों देशों के प्रतिनिधि स्पेन की राजधानी मैड्रिड में व्यापार समेत कई मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान TikTok को लेकर भी समझौता हुआ। इस समझौते पर अंतिम फैसला दोनों देशों के प्रमुखों की बैठक में इस शुक्रवार को लिया जाएगा। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap