logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एयरपोर्ट और सड़कों पर भागते दिखे लोग, वेनेजुएला भूकंप के 5 खौफनाक वीडियो

वेनेजुएला में बुधवार शाम भूकंप के दो बड़े झटकों ने भयंकर तबाही मचा दी है। भूकंप के दौरान की कुछ खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

venezuela earthquake

वेनेजुएला में आया भूकंप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वेनेजुएला में बुधवार शाम कुछ सेकेंड में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी कराकास में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कुछ जगहों पर तो बड़ी-बड़ी इमारतों के हिस्से गिर गए। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था और भूकंप के झटकों के बीच बहुत कम अंतर था जिसके कारण लोगों को बचाव का समय भी नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ खौफनाक वीडियो सामने आए हैं। 

 

इन भूकंप के झटकों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी क्षति पहुंची है। वेनेजुएला का मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट भूंकप से हुए भयंकर नुकसान के कारण बंद हो गया है। एयरपोर्ट से सामने आए फुटेज में भूकंप के दौरान लोगों को एयरपोर्ट के गलियारों में भागते हुए देखा गया। जब लोग बाहर भाग रहे थे तो सामने इमारत गिरने से धूल के गुबार उठ रहे थे। इस खौफनाक वीडियो में लोग चिल्ला रहे हैं और कुछ लोग बचाव करने के लिए कुर्सी के नीचे, या टेबल के नीचे जाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सड़कें फट गईं, इमारतें जमींदोज, वेनेजुएला में भूकंप के दो झटकों ने मचाई तबाही

बेसबॉल मैच के बीच आया भूकंप

सोशल मीडिया पर भूकंप के दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में बेसबॉल का मैच दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ खिलाड़ी ग्राउंड पर खेल रहे हैं और इसी बीच भूकंप के झटके शुरू हो जाते हैं। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है। सभी खिलाड़ी ग्राउंड के सेंटर की ओर भागते हैं। स्टैंड्स पर मौजूद लोग भी ग्राउंड की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऊपर से जा रही बिजली की तारें हिलते हुए दिखाई दे रही हैं। लोगों ने समझदारी दिखाते हुए खुले ग्राउंड की ओर भागना शुरू कर दिया। 

बच्चों को बचाते दिखे लोग

भूकंप के दौरान क एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वीडियो में भूकंप के दौरान की दहशत साफ दिखाई दे रही है।

कुछ लोग एक इमारत से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पास की इमारत गिर रही है और धूल के गुबार उठ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग एक गोला बनाकर अपने छोटे बच्चे को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

झटका लगते ही भागे लोग

एक वीडियो में एक व्यक्ति अपने घर की बालकनी में खड़े होकर वीडियो बना रहा है। इसी बीच भूकंप का झटका लगता है और वह बचाव के लिए इमारत से बाहर निकलने के लिए भागता है। इसी दौरान इमारत गिरती हुई नजर आती है। सीढ़ियों पर मलबा गिरा होता है। जब तक वह नीचे पहुंचता है तब तक ग्राउंड फ्लोर पर काफी ज्यादा मलबा गिर जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: राजधानी एक्सप्रेस के खाने में मिली मक्खी, IRCTC ने लगाया 1 लाख का भारी जुर्माना

पूरा घर हिलता दिखा

एक दूसरी वीडियो में घर के अंदर का खौफनाक दृश्य दिखाई दे रहा है। भूकंप के झटके के दौरान घर का सामान ऊपर से नीचे फ्लोर पर गिर रहा है। इसके साथ ही कुर्सी और सोफा तक हिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अलमारी में रखा सामान नीचे गिर रहा है। दीवार पर लगा टीवी भी हिल रहा है। इस दौरान वीडियो में पीछे से लोगों के चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं।


और पढ़ें