logo

ट्रेंडिंग:

क्या है 'ऑपरेशन क्लॉग द टॉयलेट'? ट्रंप समर्थकों का भारत के खिलाफ नफरत

अमेरिका में एच-1बी वीजा पर फीस बढ़ने के बाद ट्रंप के समर्थकों ने इंटरनेट पर भारतीयों के खिलाफ नफरती अभियान चलाया। एच-1बी वीजा धारक भारतीय अमेरिका वापस न लौट सके, इसलिए टिकट बुकिंग सिस्टम को निशाना बनाया गया।

Donald Trump.

अमेरिका में भारतीय के खिलाफ नफरत। (AI generated image)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का शुल्क लगाया। यह आदेश 21 सितंबर से लागू हो चुका है। मगर आदेश के लागू होने से पहले अमेरिका की सभी कंपनियों ने एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि अगर कोई एच-1बी वीजा धारक अमेरिका से बाहर है तो वह 24 घंटे में लौटे। 21 सितंबर के बाद उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

 

आदेश के बाद छुट्टी पर आने वाले भारतीय एच-1बी वीजा धारकों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन सभी ने अमेरिका की टिकट बुक करना शुरू किया। लेकिन इसी बीच अमेरिका से उनके खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का नाम 'ऑपरेशन क्लॉग द टॉयलेट' रखा गया। इसका हिंदी में अर्थ 'शौचालय को जाम' करना होता है। यह अभियान अमेरिका में भारतीय नागरिकों के खिलाफ नफरत का सबसे ताजा उदाहण है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं जस्टिस अरुणा जगदीशन, जो करेंगी तमिलनाडु भगदड़ की जांच

क्या है 'ऑपरेशन क्लॉग द टॉयलेट'?

अभियान के तहत नफरती अमेरिकी लोगों ने अचानक अमेरिका आने वाली फ्लाइटों पर बुकिंग शुरू कर दी, ताकि भारतीय एच-1बी वीजा धारक को अमेरिका की टिकट न मिल सकें और उन्हें 21 सितंबर से पहले अमेरिका आने से रोका जा सके। 

 

अमेरिका में ट्रोलिंग का एक बड़ा प्लेटफॉर्म 4chan है। भारतीयों के खिलाफ नफरती अमेरिकियों ने इसी प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। डलास और न्यूयॉर्क जैसे शहरों को भारत से आने वाली फ्लाइट की सर्च बढ़ा दी। अमेरिकी ट्रोल्स ने बिना भुगतान के चेकआउट शुरू कर दिया। इससे होल्ड रहने तक सीटें वास्तविक यात्रियों को नहीं मिल पाती। अमेरिकी ट्रोल्स ने 100 से अधिक सीटें रिजर्व कर रखी थीं। 

बुकिंग सिस्टम को बनाया निशाना

फ्लाइट टिकट बुकिंग को अवरुद्ध करने से पहले भारतीयों के खिलाफ टेलीग्राम और 4chan पर अभियान चलाया गया। कई पोस्टों में लोगों को भारतीयों के खिलाफ भड़काया गया। बुकिंग सिस्टम को खराब करने की अपील की गई। भारतीयों को भारत में ही रोकने का साजिश रची गई। 

महंगे दामों पर मिली टिकटें

4chan के एक थ्रेड में यूजर्स को भारत-अमेरिका फ्लाइट की जानकारी पता लगाने, बिना पेमेंट के चेकआउट प्रक्रिया शुरू करने की सलाद दी गई, ताकि सिस्टम पर अधिक प्रेशर पड़े और भारत से एच-1बी वीजा धारकों को 21 सितंबर से पहले अमेरिका आने से रोका जा सके। इसका असर यह हुआ कि बुकिंग साइट्स बार-बार क्रैश होने लगीं। लोगों को टिकट बुक करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अगर टिकट मिली तो वह बेहद महंगी थी।

 

यह भी पढ़ें27 साल का हुआ गूगल, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत? जानिए गूगल की रोचक बातें

 

भारतीयों के खिलाफ नफरती अभियान की अपडेट बार-बार 4chan पर डाली जा रही थी। एक यूजर्स ने दावा किया कि उसने भारत से आने वाली फ्लाइट में 100 सीटें सुरक्षित रखी है। एक ने बताया कि दिल्ली से न्यूयॉर्क फ्लाइट में एक सीट उपलब्ध है। कुछ ने एयर इंडिया के बुकिंग सिस्टम को निशाना बनाने की कोशिश की।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap