logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न्यूक्लियर पावर क्यों बनना चाहता है ताइवान, क्या है चीन कनेक्शन?

चीन के बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच ताइवान में परमाणु ऊर्जा को फिर से शुरू करने पर रेफरेंडम हुआ। जानें क्यों ताइवान को परमाणु ऊर्जा की जरूरत है।

Taiwan News

परमाणु ऊर्जा पर वोटिंग। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ताइवान में 18 महीने पहले तक एक न्यूक्लियर रिएक्टर सक्रिय था। यह देश का आखिरी सक्रिय रिएक्टर था। 17 मई 2025 को अपना आखिरी परमाणु रिएक्टर बंद करके ताइवान ने परमाणु ऊर्जा पर बैन लगा दिया। मगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण दुनियाभर में ऊर्जा की मांग बढ़ी है। अब ताइवान दोबारा परमाणु ऊर्जा की तरफ सोचने पर मजबूर हुआ है। वह अपने रिएक्टरों को चालू करना चाहता है, ताकि चीन की घेरेबंदी के बीच देश को रोशन रखा जा सके।

 

शनिवार को ताइवान की जनता ने स्थानीय निकाय चुनाव के साथ-साथ एक रेफरेंडम में हिस्सा लिया। इससे यह तय होना है कि ताइवान को परमाणु ऊर्जा के उत्पादन पर लगे बैन को हटाना चाहिए या नहीं। प्रस्ताव में कहा गया कि अगर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है तो परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल को मंजूरी देनी जरूरी है। आइये समझते हैं कि यह पूरा मामला क्या है, कैसे एक समय परमाणु ऊर्जा पर निर्भर रहने वाला ताइवान आज एलएनजी और कोयले पर टिका है, चीन का इससे क्या कनेक्शन है?

 

यह भी पढ़ें: क्या परमाणु हमले की तरफ बढ़ रहा रूस? दिमित्री के लेख से यूरोप में हड़कंप

ताइवान की सबसे कमजोर नस

ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक ताइवान की 97 फीसद ऊर्जा सुरक्षा दूसरे देशों पर निर्भर है। ताइपे अपनी जरूरत का करीब 43 फीसद बिजली प्राकृतिक गैस और 35 फीसद कोयले से बनाता है। इन दोनों ही चीजों को उसे अन्य देशों से आयात करना पड़ता है। उसके पास महज 11 दिनों का एलएनजी भंडार भी है। यही आंकड़े ताइवान की ऊर्जा कमजोरी को दुनिया के सामने उजागर करते हैं। वह भी तब जब चीन उसके चारों ओर अपनी घेरेबंदी को मजबूत बनाने में जुटा है।

वोटिंग में सरकार ने जनता से क्या पूछा?

ताइवान में 'न्यूक्लियर फ्री होमलैंड' पॉलिसी है। पिछले आठ साल में यहां की जनता चार बार परमाणु ऊर्जा पर वोटिंग कर चुकी है। मौजूदा रेफरेंडम में सरकार ने जनता से पूछा कि न्यूक्लियर एनर्जी को हरी झंडी दी जाए या नहीं। सरकार ने 'हां' और 'न' दो ऑप्शन दिए हैं। इसमें शर्त यह है कि 'हां' कहने वाले मतदाताओं की संख्या 'न' कहने वालों से अधिक हो। इसके अलावा देश के कुल मतदाताओं का एक चौथाई हिस्सा 'हां' में जवाब देने वालों का हो। तभी यह रेफरेंडम पास माना जाएगा।

कौन पक्ष में और कौन खिलाफ?

ताइवान में सत्तारूढ़ पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ऐतिहासिक रूप से न्यूक्लियर पावर के खिलाफ रहती है। उसने जनता से 'न' में जवान देने की अपील की। उसका मानना है कि यह प्रस्ताव गैर-जरूरी है। वहीं विपक्षी कुओमिन्तांग पार्टी ही यह प्रस्ताव लेकर आई है। उसे ताइवान पीपुल्स पार्टी का सपोर्ट हासिल है।

परमाणु ऊर्जा की जरूरत क्यों पड़ी?

दुनियाभर में कंप्यूटर चिप इंडस्ट्री का बोलबाला है। ताइवान इसका सबसे बड़ा गढ़ है। यह पूरा देश पूरे आइलैंड में बसा है। चीन की सेना, नौसेना और वायुसेना ने चारों ओर से डेरा जमा रखा है। आशंका जताई जा रही है कि दशक के अंत तक चीन हमला कर सकता है। ताइवान में इस बात पर गंभीर विमर्श चल रहा है कि अगर चीन ने ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर दिया तो आइलैंड कैसे अपनी जरूरत की बिजली पैदा करेगा? इसके अलावा बढ़ती एआई प्रतिस्पर्धा के कारण भी बिजली की मांग बढ़ी है। अपनी ऊर्जा जरूरत और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से ताइवान दोबारा परमाणु ऊर्जा की तरफ देख रहा है।

परमाणु ऊर्जा से क्यों डरता है ताइवान?

दुनिया आज तेजी से परमाणु ऊर्जा पर निर्भर हो रही है। यह काम ताइवान ने दशकों पहले कर लिया था। 1985 में ताइवान की जरूरत की 52 फीसद बिजली परमाणु ऊर्जा से हासिल होती थी। तब वहां तीन परमाणु प्लांट सक्रिय थे।

 

ताइवान की सत्तारूढ़ डीपीपी अपने अस्तित्व से ही परमाणु ऊर्जा के खिलाफ थी, जबकि विपक्षी दल कुओमिन्तांग समर्थन में थी। दशकों तक ताइवान की सियासत में परमाणु ऊर्जा खूब मुद्दा बना। मगर 2011 में जापान के फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए हादसे ने ताइवान में डर और सुरक्षा से जुड़ी चिंता पैदा कर दी। ताइवान की सरकार को डर है कि अगर कोई हादसा हुआ तो छोटा सा यह देश पूरी तरह से उसकी चपेट में आ जाएगा।

 

ताइवान से ही भूकंप की एक फॉल्ट लाइन भी गुजरती है। इससे सरकार का डर और गंभीर हो जाता है। दूसरी बात यह है कि परमाणु ऊर्जा की खिलाफत करने वाली डीपीपी 2016 से सत्ता में है। उसने धीरे-धीरे सभी प्लांटों को बंद कर दिया। हालांकि हाल ही में उसके रुख में बदलाव आया है। पार्टी अब अपने परमाणु रिएक्टरों को दोबारा शुरू करने की कोशिश में है। 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सीमा के पास बड़ा धमाका, 7 स्कूली बच्चों की मौत; 99 घायल

निकाय चुनाव में किसने बनाई बढ़त?

निकाय चुनाव में ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) ने देश के 22 शहरों में से 9 में जीत की घोषणा की है। हालांकि राजधानी ताइपे में विपक्षी कुओमिन्तांग पार्टी को जीत मिली है। न्यू ताइपे में भी विपक्ष ने ही कब्जा जमाया है। कुओमिन्तांग पार्टी का चीन के प्रति नरम रख रहता है। यह दल बीजिंग के साथ अच्छे रिश्तों की वकालत करता है। विपक्षी दल ने 10 शहरों और एक काउंटी में जीत का परचम लहराया है। इन चुनावों पर चीन की भी निगाह है। 

चीन के विमानों ने बढ़ाई टेंशन

चुनाव के बीच चीन ने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की। मतदान के बीच चीन के लड़ाकू विमानों ने ताइवान की तरफ उड़ान भरी, इससे तनाव और बढ़ गया है। ताइवान के नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को चीनी लड़ाकू विमानों ने करीब 33 उड़ानें भरीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कई मौकों पर ताइवान को शक्ति के दम पर विलय की बात सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं। चीन खुलकर ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। 

Related Topic:#China

और पढ़ें